Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SSC GD Constable 2023: 24 Nov से शुरू होंगे एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन, पढ़ें फुल जानकारी

SSC GD Constable 2023 इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होने वाली परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) मेडिकल एग्जामिनेशन और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। वहीं लिखित परीक्षा का आयोजन फरवरी में विभिन्न तिथियों पर किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 21 Nov 2023 01:08 PM (IST)
Hero Image
SSC GD Constable 2023: 24 Nov से शुरू होंगे जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन,

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। SSC GD Constable 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 24 नवंबर, 2023 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है। एसएससी की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और NIA में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर, 2023 तक चलेंगे। इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। बता दें कि इस भर्ती के लिए फिलहाल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। यह भी 24 नवंबर, 2023 को ही जारी किया जाएगा।

SSC GD Constable 2023: ये होगी अंतिम तिथि

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 28 दिसंबर, 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों के पास लगभग एक महीने का समय होगा। इस दौरान कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

SSC GD Constable 2023: ये होनी चाहिए आयु   

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु दिनांक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

SSC GD Constable 2023: इस डेट को होगी परीक्षा

जीडी कॉन्स्टेबल कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 01, 05, 06, 07, 11, 12 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा।

SSC GD Constable 2023: चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होने वाली परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमे, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), मेडिकल एग्जामिनेशन और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। इसके अलावा, डिटेल्ड जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए। सूचना जारी होने के बाद कैंडिडेट्स पोर्टल पर देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: SSC GD Constable: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया, यहां से पढ़ें