Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SSC GD Constable Result 2023: जीडी कांस्टेबल रिजल्ट में देरी से परेशान अभ्यर्थी, क्या बदलेगी पीईटी की डेट ?

SSC GD Constable Result 2023 एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक देश भर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 30 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा के माध्यम से 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 08 Apr 2023 12:27 PM (IST)
Hero Image
SSC GD Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क।SSC GD Constable Result 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने अभी तक जीडी कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम जारी नहीं किए हैं। नतीजो को लेकर जहां, अभ्यर्थी परेशान हैं। वहीं अब तो कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आयोग PET/PST राउंड की डेट को भी क्या आगे बढ़ा देगा। हालांकि, अभी कर्मचारी चयन आयोग ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा है तो फिर अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी प्राप्त करते रहें।   

आज जारी हो सकते हैं नतीजे 

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम आज या कल में समाप्त होने की संभावना है। आयोग आज 08 अप्रैल, 2023 को नतीजों की घोषणा कर सकता है, क्योंकि अब पीईटी राउंड शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में आज नतीजे जारी हो सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों को सटीक डेट के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर ही विजिट करना चाहिए। 

अभ्यर्थी रिजल्ट के लिए परेशान 

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली जीडी कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम लंबा होता जा रहा है। अभ्यर्थी परेशान हैं कि नतीजे कब जारी किए जाएंगे, क्योंकि सफल उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी राउंड में शामिल होना है। यह दौर 15 अप्रैल, 2023 से शुरू होना है। ऐसे में कैंडिडेट्स चाह रहें कि जल्द से जल्द जीडी कांस्टेबल के नतीजे जारी हो जाएं, जिससे उन्हें क्लीयरिटी मिल सके। वहीं, अगर बात करें कि क्या आज नतीजे घोषित हो सकते हैं तो ऐसी संभावना कम है, क्योंकि आज गुड फ्राइडे की छुट्टी है। हालांकि, इस संबंध में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डेट चेक करने के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल ssc.nic.in पर ही विजिट करें।

SSC GD Constable Result 2023: फाइनल आंसर-की भी जल्द होगी रिलीज 

एसएससी जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद मार्क्स भी रिलीज करेगा। इसके अलावा, आयोग कांस्टेबल परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी अपलोड करेगा। अभ्यर्थी इसे भी पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 

SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम चेक करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाना होगा।इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।इसके बाद पीडीएफ फाइल डाउनलोड करना होगा। पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर सर्च करना होगा। चयन होने पर रोल नंबर दिख जाएगा। अब चाहें तो इसका प्रिंटआउट लेकर सेव रख सकते हैं।

जनवरी- फरवरी में हुई थी परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक देश भर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 30 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, और SSF में कॉन्स्टेबल/राइफलमैन के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा में सफल घोषित किए जाने के लिए जनरल कैटेगरी के लिए 30 फीसदी कट-ऑफ निर्धारित है।

यह भी पढ़ें: LIVE SSC GD Constable Result: बना हुआ है 30 लाख कैंडीडेंट्स का इंतजार, जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट पर अभी तक कोई अपडेट नहीं