Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

TBSE 10th, 12th Result 2023: घोषित हुए त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे, tbresults.tripura.gov.in पर देखें

TBSE 10th 12th Result 2023 त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (टीबीएसई) द्वारा टीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और टीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी सोमवार 5 जून 2023 को दोपहर 12.30 बजे की गई। परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Mon, 05 Jun 2023 12:47 PM (IST)
Hero Image
TBSE 10th, 12th Result 2023: परिणाम लिंक आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, tbresults.tripura.gov.in पर एक्टिव किया गया।

TBSE 10th, 12th Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (टीबीएसई) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा टीबीएसई रिजल्ट 2023 डेट, टाइम की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की गई थी। टीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और टीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी सोमवार, 5 जून 2023 को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया गया। ऐसे में त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर राज्य छात्र-छात्राओं का इंतजार समाप्त हो गया है।

इस लिंक से देखें परिणाम

TBSE 10th, 12th Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट tbresults.tripura.gov.in पर करें चेक

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि त्रिपुरा बोर्ड टीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और टीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, tbresults.tripura.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

TBSE 10th, 12th Result 2023: असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए पूरक परीक्षाएं जुलाई में

त्रिपुरा बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए टीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और टीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के साथ ही स्टूडेंट्स के मार्क्स जारी कर दिए जाएंगे। यदि कोई छात्र या छात्राएं बोर्ड द्वारा जारी अपने मार्क्स से असंतुष्ट होता है तो वह अपना कॉपियों के फिर से जांच के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त वह जुलाई में आयोजित की जाने वाली पूरक परीक्षाओं में सम्मिलित होकर बेहतर प्राप्तांक अर्जित कर सकता है। पूरक परीक्षाओं के नतीजे अगस्त में घोषित किए जा सकते हैं।

बता दें कि त्रिपुरा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 16 मार्च से 18 अप्रैल 2023 के बीच किया था।