Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूजीसी ने शिक्षा संस्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा जारी मानचित्र उपयोग करने का दिया निर्देश, गलत नक्शे पर होगी कार्यवाही

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को नोटिफिकेशन जारी कर यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी की गई है सभी संस्थान सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा जारी भारत के मानचित्र का ही प्रयोग करें। गलत मानचित्र का उपयोग करने वाले पर कार्यवाही की जाएगी और उन्हें जेल और जुर्माना या दोनों हो सकता है।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Tue, 14 May 2024 07:24 PM (IST)
Hero Image
UGC: यूजीसी ने मानचित्र के प्रयोग को लेकर जारी की नोटिफकेशन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की ओर से भारत का मानचित्र प्रकाशित करने के संबंध में देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को नोटिफिकेशन जारी कर निर्देश दिया गया है कि वे संस्थानों में सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित भर्ती के मानचित्र का ही उपयोग करें और साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से अनुरोध किया गया है कि सभी उच्च शिक्षण संस्थान इसका अनुपालन सुनिश्चित करें। गलत मानचित्र प्रयोग करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

जेल और जुर्माना लगाने का किया गया प्रावधान

यूजीसी की ओर से नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया गया है कि कोई भी अगर गलत मानचित्र का प्रयोग करता है तो उसके लिए खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में जेल, जुर्माना या दोनों एक साथ हो सकता है।

कुलपति और प्राचार्यों को दी अनुपालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी

यूजीसी की ओर से देशभर के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को इसके अनुपालन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। यह नोटिफिकेशन यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष आर जोशी की ओर से ट्वीट के माध्यम से दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप इस नोटिफिकेशन को यूजीसी इंडिया के X हैंडल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UGC NET June 2024: आज ही कर लें यूजीसी नेट जून सेशन के लिए आवेदन, कल है लास्ट डेट