Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UGC NET 2023 Admit Card OUT: यूजीसी नेट फेज-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

UGC NET 2023 Admit Card Released एनटीए की ओर से यूजीसी नेट जून 2023 फेज-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर मांगी गयी जानकारी दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 11 Jun 2023 11:23 AM (IST)
Hero Image
UGC NET 2023 Admit Card OUT: यूजीसी नेट फेज-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी।

UGC NET 2023 Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जून 2023 फेज-1 एग्जाम का आयोजन 13 से 17 जून 2023 तक किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं उनके लिए एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किये गए हैं जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।

UGC NET 2023 Admit Card डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

UGC NET 2023 Admit Card: इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही हो तो आप यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको UGC Net June 2023 admit card का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। अब एक नए पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा जहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2023: 13 से 17 जून को होगा फेज-1 एग्जाम

एनटीए की ओर से यूजीसी नेट फेज-1 एग्जाम का आयोजन 13 से 17 जून 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अगर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत हो रही हो तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UGC NET 2023: यूजीसी नेट फेज-I एग्जाम डेट्स घोषित, जानें किस दिन होगा कौन से विषय का पेपर