Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UGC NET परीक्षा के लिए इस लिंक से जानें अपनी एग्जाम सिटी, Admit Card डाउनलोड 16 सितंबर से

UGC NET Admit Card 2022 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दिसंबर 2021 व जून 2022 संयुक्त चक्र के 20 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले दूसरे चरण में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी 13 सितंबर को जारी की गई।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Wed, 14 Sep 2022 07:39 AM (IST)
Hero Image
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 से पहले एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए जारी की एग्जाम सिटी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UGC NET Admit Card 2022: यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के दिसंबर 2021 व जून 2022 संयुक्त चक्र के आयोजन के दूसरे चरण (फेज 2) के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी के लिए यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम सिटी 2022 आज, 13 सितंबर 2022 को जारी की गई। एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए परीक्षा वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के विवरणों के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए द्वारा उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप इसलिए पहले जा की जा रही है ताकि वे परीक्षा की तिथि पर आवंटित शहर के लिए अपना ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकें।

इस लिंक से जानें अपनी एग्जाम सिटी

UGC NET Admit Card 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें 16 सितंबर से

हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि दिसंबर 2021 व जून 2022 संयुक्त चक्रों के लिए उनके यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 को एनटीए द्वारा 16 सितंबर को जारी किया जाएगा। एनटीए द्वारा रविवार, 11 सितंबर को जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवार अपना यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड परीक्षा पोर्टल से 16 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही, एजेंसी ने उम्मीदवारों से कहा है कि यदि उन्हें अपनी यूजीसी नेट 2022 एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो वे एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर - 011-40759000 पर फोन करके या आधिकारिक ईमेल आइडी - ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल करके सहायता प्राप्त सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए द्वारा जारी नोटिस इस लिंक से देखें।

UGC NET Admit Card 2022: 64 विषयों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 20 से 30 सितंबर तक

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट के दिसंबर 2021 व जून 2022 के संयुक्त चक्रों की परीक्षाओं के आयोजन के कार्यक्रम के अंतर्गत 9, 11 और 12 जुलाई 2022 को आयोजित पहले चरण में 33 विषयों की परीक्षाएं देश भर के 225 शहरों में बनाए गए 310 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद, फेज 2 12, 13 और 14 अगस्त को प्रस्तावित थी, जिसे एनटीए ने बदलकर अब 20 से 30 सितंबर 2022 कर दिया है। एजेंसी द्वारा दूसरे चरण में 64 विषयों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का आयोजन किया जाएगा।