Move to Jagran APP

UGC NET December 2023: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा आज से खत्म, 83 विषयों के लिए जानें कब रिलीज होगी आंसर-की

यूजीसी नेट दिसंबर (UGC NET December 2023) प्रोविजनल आंसर-की रिलीज होने के बाद उम्मीदवारों को यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका मिलेगा। ऐसा करने के लिए उन्हें प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। यह फीस नॉन-रिफंडेबल होगी। आपत्ति एकत्र करने के बाद एनटीए इन पर विचार करेगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 14 Dec 2023 01:12 PM (IST)
Hero Image
UGC NET December 2023: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा आज से खत्म, 83 विषयों के लिए जानें कब रिलीज होगी आंसर-की

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर सेशन (UGC NET December 2023) के लिए आज खत्म हो रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली यह परीक्षा 06 दिसंबर, 2023 से शुरू हुई थी, जो कि आज 14 दिसंबर, 2023 को खत्म हो रही है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब एनटीए की ओर से प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। एनटीए अस्थायी उत्तरकुंजी जारी करने के साथ-साथ रिस्पॉस शीट और क्वैश्चन पेपर भी जारी करेंगे। हालांकि, यह कब रिलीज होंगे। इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन हां सभावना है कि जल्द ही जारी की जा सकेगी।

UGC NET December 2023: ugcnet.nta.ac.in पर डाउनलोड कर पाएंगे आंसर-की 

यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा आंसर-की रिलीज होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर रिलीज किया जाएगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।

UGC NET December 2023: ऑब्जेक्शन उठाने का मिलेगा 

यूजीसी नेट दिसंबर (UGC NET December 2023) प्रोविजनल आंसर-की रिलीज होने के बाद उम्मीदवारों को यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका मिलेगा। ऐसा करने के लिए उन्हें प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। यह फीस नॉन-रिफंडेबल होगा।

UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद, यहांं होमपेज पर दिख रहे आंसर-की लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक उत्तरकुंजी प्रदर्शित हो जाएगी। इसके बाद आप उसे चेक करके डाउनलोड करके रख सकते हैं। आप चाहें तो एक प्रिंटआउट भी लेकर रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UGC NET December Exam 2023: एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के संबंध में जारी की ये अहम सूचना, करें चेक