Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UGC NET Result 2024: आज नहीं 17 जनवरी को घोषित होंगे यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षाओं के नतीजे, NTA ने बदली Date

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन देशभर के 292 शहरों में में 6 दिसंबर से 19 दिसंबर 2023 तक किया गया था जिसके बाद से ही उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। अब रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन एनटीए की ओर से जारी कर दी गयी है। जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक रिजल्ट 17 जनवरी 2024 को एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 10 Jan 2024 09:26 AM (IST)
Hero Image
UGC NET Result 2024: 17 जनवरी को घोषित होगा यूजीसी नेट परिणाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट से जुड़ी जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गई है। अधिसूचना के मुताबिक एनटीए की ओर से रिजल्ट 10 जनवरी 2024 को जारी न होकर 17 जनवरी 2024 को घोषित किये जाएंगे।

एनटीए की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार देशभर के प्राकृतिक आपदा (मिचौंग साइक्लोन) के चलते चेन्नई एवं आंध्र प्रदेश में कुछ स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा दोबारा से आयोजित की गयी थी। जिसके चलते रिजल्ट निर्धारित तिथि पर जारी न होकर अब 17 जनवरी 2024 को घोषित किया जाएगा।

UGC NET Result 2024 Date: कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

  • यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जायेगा उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको नए पेज पर लॉग इन डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

UGC NET December Result 2024: 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों को है रिजल्ट का इंतजार

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2023 परीक्षा का आयोजन देशभर के 292 शहरों में कुल 83 विषयों के लिए आयोजित की गयी है। इस एग्जाम में कुल 9,45,918 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इन सभी उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है।

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000/011- 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- NTA MNS Exam 2024 City Slip Released: मिलिट्री नर्सिंग भर्ती परीक्षा के एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड