Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UK Board Date Sheet 2024: उत्तराखंड बोर्ड टाइमटेबल जारी, 27 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूबीएसई दसवीं कक्षा के लिए पहले दिन यानी कि 27 फरवरी 2024 को संगीत का पेपर होगा। वहीं अगले दिन यानी कि 28 फरवरी 2024 को हिंदी का पेपर आयोजित किया जाएगा। कक्षा 12 में पहला पेपर 27 फरवरी 2024 को हिंदी विषय का निर्धारित किया गया है। स्टूडेंट्स ज्यादा जानकारी के लिए सीधे अपने स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Sat, 30 Dec 2023 09:57 AM (IST)
Hero Image
UK Board Date Sheet 2024: 27 फरवरी से होंगी उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, टाइमटेबल जारी

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (यूबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, यूबीएसई मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 27 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी। वहीं, यह एग्जाम 16 मार्च, 2024 तक कंडक्ट कराए जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

UK Board Date Sheet 2024: 12वीं कक्षा में पहले दिन होगा हिंदी का पेपर 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूबीएसई दसवीं कक्षा के लिए पहले दिन यानी कि 27 फरवरी, 2024 को संगीत का पेपर होगा। वहीं, अगले दिन यानी कि 28 फरवरी, 2024 को हिंदी का पेपर आयोजित किया जाएगा। कक्षा 12 में पहला पेपर 27 फरवरी, 2024 को हिंदी विषय का निर्धारित किया गया है। बता दें कि कक्षा 10 (थ्योरी) की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होंगी। वहीं, कक्षा 12 (थ्योरी) की परीक्षाएं भी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। 

इन कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे डेटशीट के बारे में अपने स्कूलों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अब स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी और तेज कर देनी चाहिए, क्योंकि परीक्षाएं शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए अब जमकर तैयारी करें, जिससे बेहतर स्कोर कर सकें।   

जल्द शुरू होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं 

उत्तराखंड बोर्ड थ्योरी परीक्षाएं आयोजित करने से पहले प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित करेगा, जिसमे सभी बोर्ड स्टूडेंट्स को शामिल होना होगा। वहीं, स्कूलों को भी बोर्ड की ओर से जारी किए प्रैक्टिकल एग्जाम के नियमों को फॉलो करना होगा। वहीं, उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम से जुड़ी ज्यादा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in देखते रहें।

यह भी पढ़ें:  Uttarakhand Board Exam: फरवरी में होंगी उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, पढ़ें कब आएगी डेटशीट