Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP BEd JEE 2023: यूपी बीएड शिफ्ट 1 की परीक्षा हुई संपन्न, प्रश्नपत्र में पूछे गए ये सवाल

UP BEd JEE 2023 यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 शिफ्ट 1 का पेपर सुबह 9 से 12 बजे तक संपन्न कराया गया है। स्टूडेंट्स के मुताबिक इस वर्ष शिफ्ट 1 का पेपर का स्तर मीडियम रहा है। इस वर्ष यूपी बीएड पर लगभग 6 लाख स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 15 Jun 2023 01:24 PM (IST)
Hero Image
UP BEd JEE 2023: यूपी बीएड पेपर का एनालिसिस एवं रिस्पॉन्स यहां से जानें।

UP BEd JEE 2023: यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 एग्जाम का आयोजन इस वर्ष झांसी यूनिवर्सिटी द्वारा किया जा रहा है। एग्जाम का आयोजन आज यानी 15 जून 2023 को दो शिफ्टों में किया जा रहा है। पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक संपन्न कराया गया है। स्टूडेंट्स के मुताबिक इस बार यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम का प्रश्नपत्र ज्यादा कठिन नहीं रहा है। ज्यादातर स्टूडेंट्स के मुताबिक पेपर का स्तर मीडियम रहा है। इसके अलावा कुछ स्टूडेंट्स ने बातचीत के दौरान बताया कि जनरल नॉलेज सेक्शन के सवाल कठिन थे, वहीं हिंदी सेक्शन के सवाल अपेक्षाकृत आसान थे। उम्मीदवार यहां से इस वर्ष एंट्रेस एग्जाम में प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रश्नों की एनालिसिस और उम्मीदवारों के रिस्पॉन्स जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें- LIVE UP BEd JEE 2023: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का Shift 1 रहा मीडियम डिफिकल्ट, पूछे गए ये Questions

UP BEd Entrance 2023: शिफ्ट 1 के प्रश्नपत्र में ये सवाल थे शामिल

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 शिफ्ट 1 में विभिन्न प्रश्न पूछे गए थे जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह यहां दिया गया है-

  • मसाला बागान किस राज्य में हैं?
  • राष्ट्रीय ध्वज में कितने अनुपात होते हैं?
  • सांप्रदायिकता में कौन सी संधि होती है?
  • भारत और चीन को मिलाने वाली कौन सी लाइन होती है?
  • दो या दो अधिक वर्णों को क्या कहते हैं?
  • इंटरनेट एक्स्पलोरर कौन सा ब्राउजर है?
  • खेलों संयुक्त आयोजन भारत में कब आयोजित हुआ था?
  • महिला क्रिकेट टीम किस देश में जीती थी?
  • हड़प्पा किस सभ्यता से सम्बन्धित है?
  • भारत की सबसे गहरी नदीं कौन सी है?
  • भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां हैं?
  • हिंदी कवित्व में कितने अंक हैं?
  • जल संरक्षण
  • इनमें से कौन सा सूर्य का पर्यायवाची नहीं है
  • अंधे को दो आंखें होना (पर्यायवाची)
  • भानूदय का संधि-विच्छेद
  • निम्न से अशुद्ध शब्द - तरुन, तरून, तरूण
  • च कौन सी उच्चारण में है
  • भारतभरत के लेखक कौन हैं
  • भारत में कोयला उत्पादन में कौन (स्थान) पहले नंबर पर है

UP BEd JEE 2023: दोपहर 3 बजे से शुरू होगी दूसरे शिफ्ट की परीक्षा

यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2023 के पहले शिफ्ट की परीक्षा संपन्न होने के बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। दूसरे शिफ्ट का पेपर होने के बाद प्रश्नपत्र का एनालिसिस और प्रश्नपत्र के स्तर की जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकेंगे।