Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Board 10th Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड का छात्रों को तोहफा, होली के पहले खत्म हो जाएंगी दसवीं की परीक्षाएं

UP Board 10th Date Sheet 2023 यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं बारहवीं कक्षाओं की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 10 Jan 2023 11:36 AM (IST)
Hero Image
यूपी बोर्ड दसवीं कक्षाओं की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है।

एजुकेशन डेस्क। UP Board 10th Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी में शुरू होने जा रही हैं। वहीं अगर बात हाईस्कूल की परीक्षाओं की करें तो यह 03 मार्च, 2023 तक चलेगी। इस तरह यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के स्टूडेंट्स का तोहफा दिया है। 08 मार्च, 2023 को होली है और दसवीं की परीक्षाएं इसके पांच दिन पहले ही समाप्त हो जाएंगी। ऐसे में लाखों स्टूडेंट्स टेंशन फ्री होकर पहले परीक्षाएं दे सकते हैं। इसके बाद छात्र-छात्राएं होली का त्योहार मना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - UPMSP Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड डेटशीट जारी, हाई स्कूल व इंटर परीक्षाएं 16 फरवरी से, टाइम-टेबल करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें - UP Board 12th Time Table 2023: उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक, डाउनलोड करें टाइम-टेबल

12वीं की परीक्षाएं भी होली से पहले खत्म  

यह खुशी इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को भी मिलने वाली है, क्योंकि इनकी परीक्षाएं भी होली के पहले ही खत्म हो जाएंगी। सोलह फरवरी से शुरू होने वाली 12वीं की परीक्षाएं 04 मार्च को खत्म होंंगी। फुल डेटशीट स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में 55 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। यूपी माध्यमिक या मैट्रिक और यूपी इंटर या यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी।

पहले दिन होगा हिंदी का पेपर

हाईस्कूल की कक्षा में पहला पेपर 16 फरवरी, 2023 को हिंदी का कराया जाएगा। इसके बाद 17 फरवरी, 2023 को पालि, अरबी, फारसी विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं, इंटरमीडिएट में भी पहला पेपर हिंदी विषय का ही होगा। इसके बाद अगले दिन यानी कि 17 फरवरी, 2023 को संगीत गायन का पेपर आयोजित किया जाएगा।

दो पालियों में होंगी परीक्षाएं 

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। इसके मुताबिक पहली शिफ्ट में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होंगी। वहीं, 16 से 20 जनवरी, 2023 तक यूपी बोर्ड के स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।