Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Board 10th Result 2023: इस सप्ताह या फिर अगले कब जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

UPMSP UP Board 10th Exam Result 2023 यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक हुई थीं। वहीं हाईस्कूल और इंटर दोनों ही परीक्षाओं में करीब 58 लाख स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे। रिजल्ट upmsp.edu.in upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 20 Apr 2023 12:44 PM (IST)
Hero Image
UPMSP UP Board 10th Result 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल के नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। UP Board 10th Result 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। संभावना है कि अगले सप्ताह में परिणामों की घोषणा कर दी जाए। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड दसवीं के नतीजे 27 अप्रैल, 2023 से पहले जारी हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए 10वीं के परीक्षार्थियों को रिजल्ट की डेट और टाइम के लिए पोर्टल पर ही विजिट करना चाहिए।

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 3 मार्च, 2023 तक हुई थीं। वहीं हाईस्कूल और इंटर दोनों ही परीक्षाओं में करीब 58 लाख स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे। रिजल्ट upmsp.edu.in upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे। नतीजे एसएमएस पर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी नतीजे देख सकते हैं। 

How to Check UP Board 10 Result 2023 via SMS: एसएमएस से भी देखें यूपी बोर्ड हाईस्कूल 10वीं के नतीजे

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन पर जाना होगा। अब यूपी कक्षा 10 के परिणाम 2023 के लिए UP10 रोल नंबर टाइप करना होगा। अब इसे एसएमएस को 56263 पर भेजें। इसके बाद रिजल्ट आपकी फोन स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

UP Board 10 Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर यूपी कक्षा 10 परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो प्रदर्शित होगी। अब यूपीएमएसपी परिणाम 2023 10वीं परीक्षा की जांच के लिए रोल नंबर दर्ज करें।यूपी 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। यूपी मैट्रिक परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।