Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Board Date Sheet 2024: यूपी बोर्ड स्टूडेंट्स भी कस लें कमर, जल्द जारी होगा हाईस्कूल और इंटर का टाइमटेबल

यूपी बोर्ड एग्जाम टाइमटेबल (UP Board Exam 10th 12th Time Table 2024) जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट https//upmsp.edu.in/ से डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र-छात्राएं इसे स्कूलों से भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इंंटरमीडिएटकी प्रायोगिक परीक्षाएं 25 जनवरी 2023 से शुरू होंगी जो कि फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को स्कूलों से संपर्क करना चाहिए।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 01 Dec 2023 05:35 PM (IST)
Hero Image
UP Board Date Sheet 2024: यूपी बोर्ड स्टूडेंट्स भी कस लें कमर, जल्द जारी होगा हाईस्कूल और इंटर का टाइमटेबल

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UP Board Date Sheet 2024: बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। एक-एक करके कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी करना शुरू कर दिया है। वहीं, अब जल्द ही यूपी बोर्ड की ओर से एग्जाम शेड्यूल जारी होने की संभावना है। उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अगले महीने यानी कि जनवरी 2024 में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर सकता है।

हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना तो फिलहाल शेयर नहीं की गई है लेकिन उम्मीद यही है कि जल्द ही डेटशीट का एलान हो सकता है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी कमर कस लें और तेजी से तैयारी करें। वहीं,  एग्जाम टाइमटेबल जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ से डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र-छात्राएं इसे स्कूलों से भी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Date Sheet 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट शेड्यूल ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। अब लेटेस्ट अपडेट के लिए त नीचे स्क्रॉल करें। डेटशीट जारी होने के बाद मैट्रिक 10वीं और इंटर 12वीं के लिए डेटशीट 2024 लिंक दिखने लगेगा। इसके बाद उस पर क्लिक करें। अब एक पीडीएफ खुल जाएगी। पीडीएफ जांचें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

UP Board Date Sheet 2024: 25 जनवरी से शुरू होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी, 2024 से शुरू होंगी, जो कि 9 फरवरी 2024 तक चलेगा। प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में कंडक्ट कराई जाएगी। इसके मुताबिक, पहले फेज में झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती में प्रायोगिक एग्जाम कराए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को स्कूलों से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2024: 25 जनवरी से शुरू होंगी 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं, पहले फेज में इन शहरों में होंगे प्रैक्टिकल