Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Board Date Sheet 2022: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए आधिकारिक डेटशीट PDF जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

UP Board Date Sheet 2022 PDF उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने वर्ष 2021-22 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड डेटशीट 2022 पीडीएफ आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है जिसे परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Wed, 09 Mar 2022 11:38 AM (IST)
Hero Image
यूपी बोर्ड डेटशीट 2022 पीडीएफ के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर विजिट करें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board Date Sheet 2022 PDF: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की इस वर्ष होने वाले बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम के लिए यूपी बोर्ड डेटशीट 2022 पीडीएफ आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं डेटशीट 2022 पीडीएफ या यूपी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2022 पीडीएफ को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट 2022 पीडीएफ डाउनलोड लिंक

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की तारीखें घोषित

उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों में वर्ष 2021-22 के दौरान हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च 2022 से किया जाएगा। कक्षा 12 और कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2022 टाईम-टेबल

  • हिंदी - 24 मार्च
  • पाली, अरबी, फारसी और संगीत गायन - 25 मार्च
  • गृह विज्ञान - 26 मार्च
  • चित्रकला, रंजनकला और कंप्यूटर - 28 मार्च
  • कंप्यूटर - 30 मार्च
  • कृषि, मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग आदि - 31 मार्च
  • विज्ञान - 4 अप्रैल
  • अंग्रेजी - 6 अप्रैल
  • सामाजिक विज्ञान - 9 अप्रैल
  • गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली - 11 अप्रैल
  • गणित - 12 अप्रैल

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 टाईम-टेबल

  • हिंदी, सामान्य हिंदी, सैन्य विज्ञान - 24 मार्च
  • संगीत गायन, वादन, नृत्यकला, सामान्य आधिकारिक विषय - 25 मार्च
  • लेखाशास्त्र, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली - 26 मार्च
  • भूगोल, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान- 28 मार्च
  • चित्रकला, रंजनकला, अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य और भूगोल (पुराना पाठ्यक्रम) - 29 मार्च
  • पाली, अरबी, फारसी, अंग्रेजी - 30 मार्च
  • गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पुराना पाठ्यक्रम और इतिहास - 31 मार्च
  • औद्योगिक संगठन पुराना पाठ्यक्रम, शस्य विज्ञान, मानव विज्ञान आदि - 1 अप्रैल
  • मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र, जीव विज्ञान और गणित - 4 अप्रैल
  • फल एवं खाद्य संरक्षण, आदि और कंप्यूटर - 6 अप्रैल
  • बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार पुराना पाठ्यक्रम, अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान - 7 अप्रैल
  • फल एवं खाद्य संरक्षण, आदि और अधिकोषण तत्व पुराना पाठ्यक्रम, कृषि जन्तु विज्ञान - 8 अप्रैल
  • काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, आदि, संस्कृत, कृषि गणित, कृषि रसायन - 9 अप्रैल
  • रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, फल एवं खाद्य संरक्षण, आदि - 11 अप्रैल
  • नागरिक शास्त्र, फल एवं खाद्य संरक्षण, आदि - 12 अप्रैल

ऐसे में यूपी बोर्ड से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर टाइम-टेबल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

विधानसभा चुनावों के बाद जारी होने की थी उम्मीद

उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनावों की समाप्ति के बाद अब राज्य के विद्यालयों में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के लाखों छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 तारीखों का इंतजार था। पहले कोरोना महामारी के चलते बाधित रही शैक्षणित गतिविधियों और गैर-परंपरागत (ऑनलाइन) मोड में पढ़ाई और राज्य में चुनावों के मद्देनजर इस बार आगे बढ़ाई गई बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की आधिकारिक तौर पर घोषणा न होने से स्टूडेंट्स परेशान थे। इन छात्रों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य के सीएम से लेकर शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है थी

दूसरी तरफ, यूपी बोर्ड से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चुनावों के बाद अब यूपी बोर्ड बहुत जल्द ही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किये जाने  की संभावना थी।

ऐसे जानें मॉडल क्वेश्चन पेपर और सिलेबस

वहीं, यूपीएमएसपी द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए इस साल आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं के लिए सिलेबस के साथ-साथ उन चैप्टर और टॉपिक की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है, जिन्हें पाठ्यक्रम से हटाया गया है। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उनकी हाई स्कूल या इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इन्हीं घटाए गए सिलेबस के अनुसार ही प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे में परीक्षार्थी यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से विभिन्न विषयों के लिए यूपी बोर्ड सिलेबस 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक

इसके अतिरिक्त, यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से लेकर और कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा तैयारी के मूल्यांकन के लिए मॉडल क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराए हैं। स्टूडेंट्स अपनी सम्बन्धित कक्षा और विषय के मॉडल पेपर पीडीएफ भी आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड लिंक