Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड जीव विज्ञान एवं गणित विषय का पेपर व्हाट्सएप पर हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की ओर से आज दूसरी शिफ्ट में गणित एवं जीव विज्ञान पेपर का आयोजन किया गया लेकिन पेपर समाप्ति से पहले ही यह व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है। पेपर लीक की पुष्टि जिला पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल की ओर से की गयी है। उनके अनुसार जो पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हुआ है वही पेपर एग्जाम में आया था।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 29 Feb 2024 07:48 PM (IST)
Hero Image
UP Board Exam 2024 में गणित एवं जीव विज्ञान का पेपर हुआ लीक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के दौर जारी है। इसी कड़ी में आज यानी 29 फरवरी 2024 गुरुवार को गणित एवं जीव विज्ञान का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा का आयोजन दूसरी शिफ्ट में यानी कि दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित किया गया है। लेकिन परीक्षा शुरू होते ही एक घंटे बाद यानी 3 बजे पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है।

पेपर लीक होने के बाद आगरा के जिला पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल भी माना कि जो पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हुआ है वही पेपर दूसरी शिफ्ट में आया था। उनके अनुसार अब इस मामले की जांच की जा रही है और इसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

जानकारी के लिए जांच की गई शुरू

अब इस पेपर लीक के लिए जांच शुरू कर दी गयी है। जांच के द्वारा सबसे पहले यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पेपर किस सेंटर से लीक हुआ है। इस मामले में पूरी जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

एग्जाम शुरू होने के एक घंटे बाद ही व्हाट्सएप ग्रुप में हुआ शेयर

आपको बता दें कि गणित एवं बायोलॉजी विषय की परीक्षा की शुरुआत दोपहर 2 बजे से हुई थी लेकिन एग्जाम के एक घंटे बाद ही यानी 3 बजे पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया।

बोर्ड को पहुंचा दी गयी है सूचना

अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड पेपर लीक होने से संबंधित जानकारी यूपी बोर्ड को उपलब्ध करवा दी गयी है। अब बोर्ड की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- Board Exam 2024 Preparation: परीक्षा के दौरान माता-पिता ऐसे दें अपने बच्चों का साथ, कोसों दूर रहेगा डिप्रेशन