Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की कॉपियों की जांच 7 मई तक होगी पूरी, जानें रिजल्ट डेट

UP Board Result 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल की घोषणा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में है जो कि इस सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Wed, 04 May 2022 08:23 AM (IST)
Hero Image
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 के लिए आधिकारिक अपडेट के लिए वेबसाइट, upmsp.edu.in पर विजिट करते रहें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश के 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में है और विभिन्न मीडिया खबरों के मुताबिक बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की कॉपियों की जांच इस सप्ताह के आखिर तक यानि 7 मई 2022 तक पूरा कर लेने की जानकारी साझा की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर मूल्यांकन केंद्रों पर 75 फीसदी से अधिक कॉपियों की जांच का काम पूरा हो चुका है। बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड एग्जाम आंसर-शीट का मूल्यांकन 23 अप्रैल 2022 से शुरू किया गया था।

UP Board Result 2022: जानें रिजल्ट डेट

ऐसे में जबकि उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की कॉपियों की जांच 7 मई तक पूरा हो जाएगी तो यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की संभावित तिथि को लेकर भी परिषद के सूत्रों ने जानकारी साझा की। इनके अनुसार, यूपीएमएसपी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 की घोषणा जून के पहले या दूसरे सप्ताह में की जा सकती है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा मई के आखिर तक किए जाने के दावों का बोर्ड के सूत्रों ने खण्डन करते हुए कहा कि इसकी संभावना अत्यंत कम है।

UP Board Result 2022: ऐसे जाने आधिकारिक अपडेट

दूसरी तरफ, यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि वे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर परीक्षाफल से सम्बन्धित आधिकारिक अपडेट चेक कर सकते हैं। साथ ही, परिषद द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा के लिए लिंक भी इस वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।