Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर कॉपियों की जांच 23 अप्रैल से, नतीजों की घोषणा इस तारीख तक

UP Board Result 2022 UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 तैयार करने के लिए हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं में सम्मिलित 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की कॉपियों की जांच की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2022 से शुरू की जाएगी।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Thu, 21 Apr 2022 08:33 AM (IST)
Hero Image
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, upmdp.edu.in पर की जाएगी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए आयोजित की गयी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शनिवार, 23 अप्रैल 2022 से शुरू किया जाएगा। यूपीएमएसपी द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।

UP Board 10th, 12th Result 2022: नतीजों की घोषणा इस तारीख तक

यूपीएमएसपी द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड एग्जाम की कॉपियों की जांच में पूर्व के वर्षों के ट्रेंड के आधार पर एक माह का समय लग सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा मई माह के अंतिम सप्ताह के दौरान की जा सकती है। ऐसे में यूपीएमएसपी हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट का इंतकार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स नतीजों के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।

UPMSP High School, Inter Result 2022: प्रायोगिक परीक्षाओं के प्राप्तांक

दूसरी तरफ, यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन शुरू किया जा चुका है और इसे मई के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के प्रायोगिक परीक्षाओं के प्राप्तांकों को यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 तैयार करने के लिए यूपीएमएसपी को स्कूलों द्वारा सबमिट किये जाने हैं।

यह भी पढ़ें – UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड जल्द शुरू करेगा कांपियों की जांच, जानें कब आएगा हाईस्कूल और इंटर का परिणाम