Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Board 10th 12th Result 2023 Latest Updates: साल भर की मेहनत का आज मिलेगा फल, नतीजे कुछ देर में

UP Board 10th Result 2023 UP Board 12th Result 2023 UP Board Result 2023 upresults.nic.in10वीं 12वीं की कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 25 Apr 2023 01:05 PM (IST)
Hero Image
UPMSP 10th, 12th Results 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे आज जारी किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। UP Board Class 10th, 12th Result 2023 upresults.nic.in: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट कुछ देर में घोषित होने वाला है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा। परीक्षार्थी रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स चेक करके नतीजे देख पाएंगे। पिछले साल, 2022 की बात करें तो दोनों कक्षाओं में लड़कियां अव्वल रहीं थीं। साल 2022 में, यूपी बोर्ड 12वीं 90.15% लड़कियां उत्तीर्ण हुईं थीं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 81.21% रहा था। वहीं 10वीं में कुल पास प्रतिशत 88.18 फीसदी रहा था। 

बढ़ी हुई हैं धड़कने 

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की धड़कने इस वक्त बढ़ी हुई हैं। आज स्टूडेंट्स की साल भर की मेहनत का फल मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम के नतीजे कुछ समय में जारी करने जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिना किसी प्रॉब्लम के आप मिनटों में अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सबसे पहले आप जानें कि डिजीलॉकर से मार्कशीट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नतीजे वे जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं।

बीते दिन हुई थी आधिकारिक घोषणा

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड के टॉपर्स पर होगी इनाम की बौछार, लैपटॉप से लेकर मिलेंगे 1 लाख रुपये

UPMSP 10th, 12th marksheet at DigiLocker? डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को करें फॉलो

सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट - digilocker.gov.in पर जाएं। अब डिजिलॉकर का उपयोग करने के लिए, छात्रों को अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके साइन अप करना होगा। अब, डिजिलॉकर खाते में साइन इन करें। इसके बाद मार्कशीट प्राप्त करने के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं का चयन करें। अब उत्तर प्रदेश राज्य हाई स्कूल परीक्षा बोर्ड चुनें। रोल नंबर दर्ज करें और ड्रॉप-डाउन विकल्प से यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण वर्ष चुनें। अब यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

How to Check UP Board 10 Result 2023 via SMS? यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट एसएमएस से ऐसे करें चेक

सबसे पहले स्टूडेंट्स मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन पर जाएं। इसके बाद UPMSP कक्षा 12 के परिणाम प्रकार के लिए - UP12{space}Roll_Number पर लिखें। अब इस एसएमएस को 56263 पर भेजें। अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

How to Check UP Board 12thResult 2023 via SMS?10वीं का रिजल्ट SMS से ऐसे करें चेक

सबसे पहले स्टूडेंट्स मोबाइल फोन के एसएमएस एप्लीकेशन पर जाएं। अब यूपी कक्षा 10 के परिणाम 2023 के लिए UP10 रोल_नंबर टाइप करें। अब इस एसएमएस को 56263 पर भेजें। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।