Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP NEET PG Counseling 2023: नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे चरण का शेड्यूल घोषित, यहां से जानें डेट्स

UP NEET PG Counseling 2023 उत्तर प्रदेश में एमडी एमएस पीजी डिप्लोमा एमडीएस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग डेट्स का एलान कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से 2nd राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 25 अगस्त से 12 सितंबर 2023 तक जारी रहेगी। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 25 से 28 अगस्त तक किये जा सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 23 Aug 2023 07:39 AM (IST)
Hero Image
UP NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे चरण के लिए शेड्यूल यहां से देखें।

UP NEET PG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य के संस्थानों में एडमिशन के लिए नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। पहले चरण की काउंसलिंग संपन्न होने के बाद अब दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए शेडयूल की घोषणा कर दी गयी है। जो भी उम्मीदवार सेकेंड राउंड की काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं उनको बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 25 अगस्त 2023 से शुरू हो जाएगी। सेकेंड चरण के लिए पंजीकरण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अगस्त 2023 सुबह 11 बजे तक जारी रहेगी।

UP NEET PG Counseling Round 2: इन डेट्स में होगी काउंसलिंग

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 (2nd Round) के लिए सभी डेट्स का एलान कर दिया गया है जिसका विवरण निम्नलिखित है-

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 25 अगस्त 2023
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2023
  • मेरिट लिस्ट घोषित होने की तिथि: 29 अगस्त 2023
  • ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की डेट्स: 1 से 4 सितंबर 2023
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा: 5, 6 सितंबर 2023
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तिथि: 8 से 12 सितंबर 2023
  • एडमिशन लेने की तिथि: 8, 9, 11 एवं 12 सितंबर 2023

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले चरण की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन किया था और एडमिशन नहीं लिया था उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। इसके अतिरिक्त जिन जिन अभ्यर्थियों ने फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया था वे 2nd राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के साथ उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क जमा करना अनिवार्य है। कॉउंसलिंग शुल्क 3000 रुपये निर्धारित किया गया है जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

यूपी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के जरिये उम्मीदवारों को राज्य की एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा की 891 सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा एमडीएस प्रोग्राम के लिए कुल 32 सीटें निर्धारित की गयी हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।