Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द, जानें शिफ्ट एवं डेट वाइज एग्जाम शेड्यूल

UPPRP की ओर से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल री एग्जाम का आयोजन 23 24 25 30 और 31 अगस्त 2024 को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होने से पहले बोर्ड की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा सकती है।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Sun, 11 Aug 2024 03:10 PM (IST)
Hero Image
UP Police Admit Card 2024 जल्द जारी होने की उम्मीद।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए री-एग्जाम के लिए डेट एवं शिफ्ट के अनुसार विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एग्जाम शेड्यूल यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर किया गया है। अब परीक्षा में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

जानें डेट एवं शिफ्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया जायेगा। प्रतिदिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।

इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के लिंक के एक्टिव लिंक क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट होते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

अभ्यर्थी ध्यान रखें की एडमिट कार्ड जारी होने से पहले बोर्ड की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे और इसी के अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कल से कर सकेंगे अप्लाई