Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Polytechnic Admit Card 2023: आज jeecup.admissions.nic.in पर जारी होंगे यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड

UP JEECUP Admit Card 2023 प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन 26 जुलाई से 1 अगस्त तक किया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 16 Jul 2023 10:55 AM (IST)
Hero Image
UP Polytechnic Admit Card 2023: आज जारी हो सकते हैं यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड।

UP Polytechnic Admit Card 2023: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन 26 जुलाई से 1 अगस्त 2023 तक किया जाएगा जिसके लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) की ओर से एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप मांगे गए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UP JEECUP Admit Card 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

  • यूपी पॉलिटेक्निक 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होने पर लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज ओपन होगा जहां रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके साइन इन करना होगा।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए स्टूडेंट्स जब भी एग्जाम देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड पहचान पत्र भी अनिवार्य रूप से केंद्र पर लेकर जाएं। एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के बिना आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 डायरेक्ट लिंक

UP JEECUP 2023: ऑनलाइन आयोजित होगी परीक्षा

यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से करवाया जाएगा। प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक एवं गलत उत्तर के लिए 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगा। आपको बता दें कि परीक्षा पाठ्यक्रम ग्रुप A, E1 और E2, ग्रुप- B, C, D, F, G, H, I, K1- K8 के लिए आयोजित होगी। इसके अलावा ग्रुप L के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। ग्रुप L में एडमिशन इंटरव्यू के माध्यम से दिया जाएगा।