Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPPSC Exam Calendar 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एग्जाम कैलेंडर कभी हो सकता है जारी, पढ़ें संभावित डेट्स

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से वर्ष 2024 के लिए एग्जाम कैलेंडर कभी भी जारी किया जा सकता है। एग्जाम कैलेंडर जारी होने के साथ यूपीपीएससी द्वारा 2024 में आयोजित किये जाने वाले एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी जाएगी। एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जायेगा जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 01 Jan 2024 07:50 AM (IST)
Hero Image
UPPSC Exam Calendar 2024 जल्द हो सकता है जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य जनसंख्या के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य में रोजगार के लिए प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी कि UPPSC की ओर से बहुत सारी भर्तियां निकाली जाती हैं। इसके अलावा यूपीपीएससी की ओर से पीसीएस, पीसीएस (जे), एपीओ जैसी भर्तियां भी निकाली जाती हैं।

जो भी उम्मीदवार यूपीपीएससी की ओर से आयोजित की जाने वाली भर्तियों की तैयारी में जुटे हैं उनके लिए विभाग की ओर से इन भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया जाता है। वर्ष 2024 के लिए यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 कभी भी जारी होने की उम्मीद है, जिसके बाद अभ्यर्थी वर्ष 2024 में होने वाले एग्जाम डेट्स की जानकारी हासिल करके उसी अपनी तैयारियों को अंजाम दे सकते हैं।

ये रही संभावित डेट्स

यूपीपीएससी की ओर से सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2024 एवं का आयोजन मई माह में वहीं उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में किया जा सकता है। सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का अक्टूबर/ नवंबर 2024 माह में संपन्न करवाया जा सकता है। इन डेट्स की ऑफिशियल जानकारी कैलेंडर जारी होने के साथ ही उपलब्ध करवा दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे कैलेंडर

यूपीपीएससी 2024 एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जायेगा। एग्जाम कैलेंडर जारी होते ही अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकेंगे और 2024 में होने वाले सभी एग्जाम की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

पिछले वर्ष इन डेट्स में हुई थी परीक्षाएं

  • 9/10 जनवरी - सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022
  • 12 फरवरी - उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022
  • 14 मई - सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023
  • 9 अक्टूबर से - सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023

यह भी पढ़ें- IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ACIO II पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन