Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPPSC RO/ARO Admit Card: उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड आज से, ये रहा लिंक

UPPSC RO/ARO Admit Card 2023 समीक्षा अधिकारी (RO) QJ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जानी है। इसमें सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (UPPSC RO/ARO Admit Card 2023) आज यानी शुक्रवार 2 फरवरी 2024 से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर लॉग-इन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Fri, 02 Feb 2024 10:54 AM (IST)
Hero Image
UPPSC RO/ARO Admit Card 2023: परीक्षा निर्देश उम्मीदवार प्रवेश पत्र के साथ-साथ परीक्षा अधिसूचना में देखें।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा समीक्षा अधिकारी (RO) QJ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (UPPSC RO/ARO Admit Card 2023) आज यानी शुक्रवार, 2 फरवरी 2024 से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आयोग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार उम्मीदवार अपना RO ARO एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट, uppsc.up.nic.in पर लॉग-इन करके डाउनलोड कर लें।

UPPSC RO/ARO एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (नाम, माता/पिता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो आयोग की हेल्पलाइन के माध्यम से सम्पर्क करके सुधार करा लेना चाहिए। हालांकि, परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र (UPPSC RO/ARO Admit Card 2023) के साथ-साथ अपनी एक वैलिड फोटो आइडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि) की ओरिजिनल कॉपी भी ले जानी होगी।

यह भी पढ़ें - UPSSSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 12 फरवरी से होंगे शुरू

UPPSC RO/ARO Admit Card 2023: लिखित परीक्षा 11 फरवरी को

UPPSC ने इससे पहले रिव्यू ऑफिसर / असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर लिखित परीक्षा की तिथि का ऐलान किया था। आयोग के आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया जाना है। परीक्षा 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जो कि सुबह 9.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी निर्देश उम्मीदवार प्रवेश पत्र (UPPSC RO/ARO Admit Card 2023) के साथ-साथ परीक्षा अधिसूचना में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट पदों पर आवेदन हुए शुरू, यहां से करें ऑनलाइन अप्लाई