Move to Jagran APP

UPSC CAPF AC Admit Card 2024: जारी हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) जैसे - सीमा सुरक्षा बल (BSF) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) तथा सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सहायक कमांडेंट के कुल 506 पदों पर भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 4 अगस्त को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (UPSC CAPF AC Admit Card 2024) जारी।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Fri, 26 Jul 2024 03:40 PM (IST)
Hero Image
UPSC CAPF AC Admit Card 2024: डाउनलोड लिंक को अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर एक्टिव है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी सीएपीएस एसी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सहायक कमांडेंट (AC) के पदों पर भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा प्रवेश पत्र (UPSC CAPF AC Admit Card 2024) आज यानी शुक्रवार, 26 जुलाई को जारी किए गए, जिसे उम्मीदवार परीक्षा की तिथि यानी 4 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CAPF AC Admit Card 2024: डाउनलोड लिंक upsconline.nic.in पर है एक्टिव

UPSC ने CAPF सहायक कमांडेंट परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाने को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर प्रकाशित किया, जबकि इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर एक्टिव किया है।

UPSC CAPF AC Admit Card 2024 डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार अप्लीकेशन पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए ‘विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र’ लिंक पर क्लिक करें और फिर नए पेज पर सम्बन्धित परीक्षा के प्रवेश पत्र (UPSC CAPF AC Admit Card 2024) डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सम्बन्धित पेज पर उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन आइडी और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल को भरकर सबमिट करना होगा, जिसके बाद प्रवेश-पत्र को प्रिंट व डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना प्रवेश पत्र (UPSC CAPF AC Admit Card 2024) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (जैसे - नाम, माता/पिता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई हेल्पलाइन के माध्यम से सम्पर्क करके समय रहते संपर्क करें।

यह भी पढ़ें - ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई

बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) तथा सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सहायक कमांडेंट के कुल 506 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।