Move to Jagran APP

UPSC CSE 2022 Reserve List: ये 89 उम्मीदवार भी हुए सिविल सेवा परीक्षा में सफल, आयोग ने जारी की आरक्षित सूची

UPSC CSE 2022 Reserve List यूपीएससी द्वारा जारी की गई 89 रिक्तियों के लिए चयनित उम्मीदवारों की आरक्षित सूची में 65 अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार हैं जबकि 15 अन्य पिछड़े वर्गों 7 आर्थिक रूप से कमजोर तथा 1-1 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्गों के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा 2022 की 1022 रिक्तियों के लिए पहले 933 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Thu, 02 Nov 2023 10:17 AM (IST)
Hero Image
UPSC CSE 2022 Reserve List: 89 उम्मीदवारों की आरक्षित सूची जारी होने के बाद सभी रिक्तियां भरीं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UPSC CSE 2022 Reserve List: यूपीएससी सीएसई मेंस में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। घोषित 1022 रिक्तियों के लिए वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों की घोषणा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 23 मई 2023 को की गई थी। आयोग ने रिक्तियों के सापेक्ष 933 उम्मीदवारों का भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और कुछ अन्य केंद्रीय सेवाओं के समूह ‘क’ और समूह ‘ख’ के पदों के लिए चयन किया गया था। इसके बाद अब यूपीएससी ने शेष 89 रिक्तियों के लिए भी चयनित उम्मीदवारों की आरक्षित सूची बुधवार, 1 नवंबर 2023 को जारी कर दी।

UPSC CSE 2022 Reserve List: ये 89 उम्मीदवार भी हुए सफल

यूपीएससी द्वारा जारी की गई 89 रिक्तियों के लिए चयनित उम्मीदवारों की आरक्षित सूची में 65 अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार हैं, जबकि 15 अन्य पिछड़े वर्गों, 7 आर्थिक रूप से कमजोर तथा 1-1 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्गों के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इन 89 उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - UPSC Toppers List 2022: इशिता किशोर ने की सिविल सेवा परीक्षा टॉप, देखें लिस्ट, यूपीएससी ने परिणाम घोषित किया

  • क्रमांक अनुक्रमांक उम्मीदवार के नाम
  • 1 2619150 रविन्‍द्र कुमार गुप्ता
  • 2 0803972 कुमारी प्रिया रानी
  • 3 0889025 अपूर्व जगभरिया
  • 4 0425144 अंकित पाठक
  • 5 0314597 निवेदिता शेट्टी
  • 6 0826360 रिया हिम्मत्रामका
  • 7 6405235 दीपांशु वोहरा
  • 8 2638506 ऋतिक श्रीवास्तव
  • 9 4122819 अंकिता सिंह
  • 10 0412570 अर्णव भंडारी
  • 11 6311178 मीनाक्षी दास
  • 12 6905025 कांची गंगवानी
  • 13 1007922 जीनु श्री जसवंत चंद्र
  • 14 6202815 कोमल जैन
  • 15 5408976 शोहम तेबरिवाल
  • 16 3906201 कृपा ए जैन
  • 17 3536295 अभिमन्यु मलिक
  • 18 1018449 नंदीराजु श्री मेघना देवी
  • 19 1912858 एलेक्स अब्राहम पी जे
  • 20 0705229 हर्सिता अग्रवाल

UPSC CSE 2022 रिजर्व लिस्ट इस लिंक देखें