Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPSC CSE Topper 2022: चौथे प्रयास में अनिरुद्ध यादव ने हासिल की सफलता, यूपीएससी सीएसई में प्राप्त की 8th रैंक

UPSC 2022 Topper Aniruddh Yadav (AIR 8) यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2022 के फाइनल रिजल्ट में अनिरुद्ध यादव ने देशभर में 8वीं रैंक हासिल कर Top-10 में जगह बनाई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और परिवार को दिया।

By Jagran NewsEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 24 May 2023 06:19 AM (IST)
Hero Image
UPSC CSE Topper 2022: अनिरुद्ध यादव ने यूपीएससी सीएसई 2022 में प्राप्त की 8th रैंक।

 UPSC 2022 Topper Aniruddh Yadav (AIR 8): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सर्विस एग्जामिनेशन (CSE) 2022 का फाइनल रिजल्ट 23 मई को घोषित कर दिया गया है। देश की कठिन परीक्षा में से एक यूपीएससी सीएसई में अनिरुद्ध यादव ने देश भर में 8वीं रैंक हासिल कर Top-10 में जगह प्राप्त की है। अनिरुद्ध यादव इससे पहले भी यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुके हैं इंडियन रेलवे पर्सेनेल सर्विसेज (IRPS) मिला था। लेकिन उनका सपना कुछ और ही था। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यूपीएससी 2022 की परीक्षा में 8वीं रैंक हासिल कर ली। 8वीं रैंक हासिल करने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें- UPSC 2022 Topper Smriti Mishra (AIR 4): सिविल सेवा परीक्षा में स्मृति मिश्रा ने हासिल की देश में चौथी रैंक

UPSC 2022 Topper: कड़ी मेहनत से प्राप्त की 8वीं रैंक

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे 24 घंटे में 16 से 17 घंटे तक आईएएस बनने के लिए तैयारी करते थे। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उन्होंने बताया कि अगर आप खुद पर भरोसा रखकर किसी लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे तो अवश्य ही सफलता आपके कदम चूमेगी। अनिरुद्ध यादव ने अपनी सफलता का श्रेय पाने परिवार के साथ ही खासकर अपनी मां को दिया।

UPSC CSE Topper 2022: आइए जानें टॉपर अनिरुद्ध यादव की रोचक कहानी

अनिरुद्ध यादव की प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली से हुई जिसके बाद उन्होंने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उनके भाई के कहने पर उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। तीन बार में सफलता न मिलने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और चौथे अटेम्प्ट में उन्होंने 8वीं रैंक हासिल करने के साथ टॉप 10 में जगह बना ली। उनके पिता का नाम मनोज यादव है जो हरियाणा के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं और उनकी मां वाणिज्य मंत्रालय में काम कर चुकी हैं। मां और पिता के अलावा उनके भाई आदित्य विक्रम भी आईएएस के पद पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- UPSC 2022 Topper: इशिता किशोर को थी सफलता की पूरी उम्मीद, DU-SRCC से अर्थशास्त्र की पढ़ाई