Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPSC ESE 2022 Interview Schedule: अक्टूबर, नवंबर में होंगे यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज के इंटरव्यू, शेड्यूल जारी

UPSC ESE 2022 Interview Schedule इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम के इंटरव्यू राउंड तिथियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। संघ लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक वेसबाइट upsc.gov.in पर तिथियों का ऐलान कर दिया है। अभ्यर्थी पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Tue, 20 Sep 2022 12:16 PM (IST)
Hero Image
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज के इंटरव्यू शेड्यूल जारी हो चुका है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSC ESE 2022 Interview Schedule: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम इंटरव्यू शेड्यूल (UPSC ESE 2022 Interview Schedule) जारी हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम साक्षात्कार का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड किया है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स राउंड के लिए योग्य हैं, वे पोर्टल पर जाकर टाइमटेबल की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि, जिन्होंने 3 अगस्त, 2022 को आयोजित लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे ही  व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया शुरू

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम 2022 के लिखित परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार अक्टूबर, 2022 और नवंबर में आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, साक्षात्कार 7, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, 21, 31, नवंबर 1, 2, 3, 4, 9, 10, 28, 29, 30, और दिसंबर में 1, 2, 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14 और 15, 2022 को आयोजित होगा। इंटरव्यू के लिए ई कॉल लेटर जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेसबाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर कॉल लेटर के संबंध में अपडेट पाने के लिए विजिट करते रहें। 

UPSC ESE Interview Schedule 2022: How to download: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज इंटरव्यू शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज इंटरव्यू शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद,इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार अनुसूची लिंक पर क्लिक करें। अब शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद, डाउनलोड करें और एक प्रति रखें। अब उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।