Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPSC Notification 2024: ये हैं 10 बड़ी बातें इस बार की सिविल सेवा परीक्षा अधिसूचना की, 1056 वेकेंसी इस साल

UPSC द्वारा सिविल सेवा के साथ-साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए भी अधिसूचना जारी की गई है। दोनों की परीक्षाओं का पहला चरण संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। ऐसे में दोनों ही भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना (UPSC Notification 2024) जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Wed, 14 Feb 2024 03:50 PM (IST)
Hero Image
UPSC Notification 2024: सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना अलग-अलग जारी की गई है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय सूचना सेवा (ISS), आदि समेत 21 अखिल भारतीय सेवाओं में ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों पर सीधी भर्ती दिलाने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2024 के पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के लिए अधिसूचना संघ लोक सेवा आोग (UPSC) ने जारी कर दी है। आयोग द्वारा आज यानी बुधवार, 14 फरवरी 2024 को जारी अधिसूचना (UPSC Notification 2024) के अनुसार इस बार की परीक्षा का आयोजन 1056 पदों के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - UPSC Prelims 2024: वैलेंटाइन डे पर इजहार नहीं बल्कि भरें IAS परीक्षा का फॉर्म, 1056 पदों के लिए अधिसूचना जारी

UPSC Notification 2024: आवेदन प्रक्रिया भी शुरू

UPSC द्वारा सिविल सेवा के साथ-साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए भी अधिसूचना जारी की गई है। दोनों की परीक्षाओं का पहला चरण संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। ऐसे में दोनों ही भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in से CSE/IFS के लिए अधिसूचना (UPSC Notification 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, UPSC के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर वन-टाइम-रजिस्ट्रेशन (OTR) करते हुए परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - जारी हुआ UPSC सिविल सेवा परीक्षा एवं भारतीय वन सेवा एग्जामिनेशन के लिए नोटिफिकेशन, Prelims के लिए आवेदन शुरू

UPSC Notification 2024: ये हैं 10 बड़ी बातें CSE अधिसूचना की

  1. सिविल सेवा परीक्षा 2024 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना अलग-अलग जारी की गई है।
  2. सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए 1056 रिक्तियां और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए 9 वेकेंसी।
  3. दोनों की परीक्षाओं के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  4. प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाएगा।
  5. UPSC Prelims 2024 का आयोजन देश के 80 शहरों में किया जाएगा और मेंस 24 शहरों में आयोजित होगा।
  6. इस संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एक ही फॉर्म भरना होगा।
  7. आवेदन के लिए UPSC के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करें।
  8. आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक चलेगी।
  9. किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रेगुलर, करेस्पॉन्डेंस और प्राइवेट से ग्रेजुएशन किए सभी उम्मीदवार पात्र हैं।
  10. आयु सीमा 1 अगस्त 2024 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।