Move to Jagran APP

UPSC: इन IAS अफसर ने हिंदी मीडियम से क्रैक की है यूपीएससी परीक्षा, 2 उम्मीदवारों ने तो टॉप 25 में बनाई थी जगह

UPSC गौरव कुमार सिंघल का नाम भी इस लिस्ट में आता है। यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले गौरव ने भी अपना एग्जाम हिंदी मीडियम से दिया था। साल 2016 में यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 31वीं रैंक हासिल की थी।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 06 Jun 2023 05:39 PM (IST)
Hero Image
UPSC: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे हाल ही में जारी किए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क। UPSC: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे हाल ही में जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में कानपुर की कृतिका मिश्रा ने हिंदी मीडियम से देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

उन्हें ओवरऑल 66वीं रैंक मिली है। हालांकि, केवल कृतिका ही नहीं इसके पहले भी कई IAS अफसर हैं, जिन्होंने हिंदी मीडियम से ही पढ़ाई करके देश की सबसे मुश्किल यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाई है। वहीं, साल 2021 में तो दो कैंडिडेट्स ने टॉप 25 में भी जगह बनाई थी। आइए डालते हैं एक नजर।

राजस्थान के रवि और सुनील ने टॉप 25 में बनाई थी जगह

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में इंग्लिश के बोल-बाले के बीच में हिंदी मीडियम से यूपीएससी की परीक्षा में राजस्थान के 2 अभ्यर्थियों के टॉप 25 में जगह बनाई थी। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजों में श्री गंगानगर जिले से रवि सिहाग (Ravi sihag) को यूपीएससी में 18वीं रैंक और जयपुर के सुनील धनवंता (Sunil Dhanwanta) ने 22वीं हासिल की है। इन दोनों का ही हिंदी माध्यम से सिविल सेवा में चयन हुआ था।

अनुराधा पाल ने हासिल की थी 62वीं रैंक

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है अनुराधा पाल का। अनुराधा ने साल 2015 में हिंदी मीडियम से 62वीं रैंक हासिल की थी। हालांकि, इसके पहले अटेम्प्ट में उन्हें साल 2012 में 451वीं रैंक हासिल हुई थी।

गौरव ने 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

गौरव कुमार सिंघल का नाम भी इस लिस्ट में आता है। यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले गौरव ने भी अपना एग्जाम हिंदी मीडियम से दिया था। साल 2016 में यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 31वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने यह सफलता अपने 6वें अटेम्प्ट में हासिल की थी।

UPSC CSE Result 2022: ऐसा रहा सिविल सेवा परीक्षा परिणाम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। यूपीएससी आईएस परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने टॉप किया है। पहले चारों स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा है।