Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में न करें ये गलतियां, एग्जाम आज सुबह 10 बजे से

UPSSSC PET 2023 Exam उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर को किया जाना है। आयोग ने यूपी पीईटी के लिए उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाएं हैं। उम्मीदवार कई बार छोटी-छोटी गलतियां एग्जाम हॉल में या परीक्षा के दौरान कर देते हैं। इसके चलते उम्मीदवारों का न सिर्फ पूरा प्रयास बेकार हो जाता है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Sat, 28 Oct 2023 06:58 AM (IST)
Hero Image
UPSSSC PET 2023 Exam: कैंडिडेंट्स आमतौर पर करते हैं ये गलतियां।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UPSSSC PET 2023 Exam: उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 का आयोजन इस शनिवार, 28 अक्टूबर और रविवार, 29 अक्टूबर को किया जाना है। आयोग ने यूपी पीईटी 2023 के लिए उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाएं हैं। उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र के साथ-साथ तिथि व पाली की जानकारी उन्हें जारी किए गए UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2023 के माध्यम से पहले ही दी जा चुकी है, जिसे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में न करें ये गलतियां

एकतरफ जहां यूपीएसएसएससी उत्तर प्रदेश पीईटी 2023 के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं, उम्मीदवारों की भी तैयारियां अपने अंतिम चरण में होगी। हालांकि, परीक्षा की तैयारी व बेहतर प्रदर्शन पर ही फोकस रहने के कारण कई बार छोटी-छोटी गलतियां एग्जाम हॉल में या परीक्षा के दौरान कर देते हैं। इसके चलते उम्मीदवारों का न सिर्फ पूरा प्रयास बेकार हो जाता है, बल्कि आयोग द्वारा आगामी परीक्षाओं के लिए भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। आइए कुछ आम गलतियों के बारे में जानते हैं:-

  • यूपी पीईटी 2023 का आयोजन 28 व 29 अक्टूबर को 2-2 घंटों की दो पालियों में किया जाएगा, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे शुरू होंगी। ऐसे में अपनी तिथि व पाली का ध्यान रखें।
  • परीक्षा के लिए जाते समय एडमिट कार्ड के साथ-साथ वैलिड फोटो आइडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, आदि) अवश्य साथ ले जाएं। बिना इसके इंट्री नहीं मिलेगी।
  • अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच, आदि न ले जाएं।
  • स्विच-ऑफ अवस्था में भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना कदाचार माना जाएगा।
  • परीक्षा भवन में नकल करने या कराने, अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार तथा अवांछनीय कार्य करने पर प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे।
  • यूपी पीईटी में निगेटिव मार्किंग भी होगी और हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। ऐसे में तुक्का लगाने से सही उत्तरों के अंक भी कम होने की संभावना होगी।

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET Exam 2023: यूपी पीईटी परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को मानने होंगे ये नियम, वरना होगी मुश्किल