Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPSSSC PET Admit Card: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले होंगे जारी, इन डेट्स में होगा एग्जाम

UP PET Admit Card 2023 उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से यूपी पीईटी एग्जाम 2023 के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किये जा सकेंगे। विभाग की ओर से एग्जाम का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 28 एवं 29 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 10 Oct 2023 04:58 PM (IST)
Hero Image
UPSSSC PET Admit Card 2023 upsssc.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलोड।

UPSSSC PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रतिवर्ष प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यूपीएसएसएससी पीईटी एग्जाम का आयोजन 28 एवं 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जायेगा। इस एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी होंगे, जिसके बाद अभ्यर्थी मांगी गयी डिटेल्स भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET Admit Card 2023: इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसका डायरेक्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब एक नए पेज पर उम्मीदवारों को मांगी गयी जानकारी (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

UPSSSC PET 2023: परीक्षा पैटर्न

यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे और प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। उम्मीदवारों को बता दें इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी रखी गयी है, प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

UPSSSC PET Admit Card 2023: एक वर्ष तक रहेगी स्कोरकार्ड की वैधता

जो भी उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 एग्जाम में भाग लेंगे उनका स्कोरकार्ड रिजल्ट जारी होने के बाद एक वर्ष तक मान्य रहेगा। इसके बाद अभ्यर्थी एक वर्ष तक राज्य में निकलने वाली ऐसी भर्तियों जिनमें पीईटी स्कोर मांगा जायेगा, उसमें भाग ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- SSC JHT Admit Card 2023 OUT: एसएससी जेएचटी टियर-1 एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड