Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPSSSC PET Result 2023: इस लिंक से डाउनलोड करें उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा स्कोर कार्ड, नतीजे घोषित

जो कैंडिड्टेस UPSSSC द्वारा 28 और 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए थे वे अपना परिणाम (UPSSSC UP PET Result 2023) जानने और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और फिर रिजल्ट सेक्शन में जाएं। इस पेज पर कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Tue, 30 Jan 2024 07:41 AM (IST)
Hero Image
UPSSSC PET Result 2023: UPSSSC द्वारा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की गई थी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2023 के नतीजों की घोषणा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कर दी गई है। आयोग द्वारा नतीजों (UPSSSC PET Result 2023) की घोषणा सोमवार, 29 जनवरी 2024 को की गई। इसके साथ ही UPSSSC ने परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को जारी किए गए स्कोर कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया है।

UPSSSC PET Result 2023: ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

ऐसे में जो कैंडिड्टेस UPSSSC द्वारा 28 और 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम (UPSSSC UP PET Result 2023) जानने और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और फिर रिजल्ट सेक्शन में जाएं। इस पेज पर कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के साथ उम्मीदवारों को सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

UPSSSC PET रिजल्ट 2023 लिंक

UPSSSC PET Result 2023: सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट 1 वर्ष तक वैलिड

जिन उम्मीदवारों को UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में सफल घोषित किया गया है, उन्हें आयोग द्वारा जारी किया गया स्कोर कार्ड (UP PET Score Card 2023) एक वर्ष तक वैलिड रहेगा। इस अवधि की गणना परिणाम घोषित किए जाने की तिथि यानी 29 जनवरी 2024 से की जाएगी। ऐसे में यह सर्टफिकेट 28 जनवरी 2025 तक वैलिड रहेगा। इस अवधि तक UPSSSC द्वारा जारी की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में उम्मीदवार सम्मिलित हो सकेंगे। इन उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के सीधे दूसरे चरण (जैसे मुख्य परीक्षा या कौशल परीक्षा, आदि) में सम्मिलित होना होगा।

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET Result OUT: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रिजल्ट हुआ जारी, upsssc.gov.in पर चेक नतीजे