Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPSSSC PET Result 2023: क्या जनवरी में घोषित होंगे उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम? पढ़ें अपडेट

UPSSSC PET Result 2023 Date उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सचिव अवनीश सक्सेना से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 परिणाम दिसंबर के आखिर में या जनवरी 2024 के पहले सप्ताह के दौरान घोषित किया जा सकता है। हालांकि उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करते रहें।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Tue, 21 Nov 2023 09:58 AM (IST)
Hero Image
UPSSSC PET Result 2023 Date: पिछले वर्ष आयोग ने पीईटी नतीजों की घोषणा में 3 माह का समय लिया था।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UPSSSC PET Result 2023 Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर को किया था। यूपी सरकार के तमाम विभागों और सरकारी कंपनियों में ग्रुप सी स्तर के पदों पर 2024 में की जाने वाली भर्तियों के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा के तौर पर आयोजित पीईटी में सम्मिलित हुए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों को अब नतीजों का इंतजार है।

UPSSSC PET Result 2023: क्या जनवरी में घोषित होंगे पीईटी परिणाम?

यूपीएसएसएससी सचिव अवनीश सक्सेना से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 परिणाम दिसंबर के आखिर में या जनवरी 2024 के पहले सप्ताह के दौरान घोषित किया जा सकता है। हालांकि, उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर विजिट करते रहें।

सचिव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा के आयोजन के बाद अनौपचारिक उत्तर कुंजियां जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किए गए थे। इन आपत्तियों की समीक्षा अब सम्बन्धित परीक्षा विशेषज्ञों से कराई जा रही है। समीक्षा के आधार पर ही फाइनल आंसर-की जारी किए जाएंगे। इसके बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें - DSSSB Recruitment 2023: आज से करें दिल्ली जल बोर्ड, कारागार, NDMC और अन्य में 863 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन

UPSSSC PET Result 2023: पिछली बार 3 माह बाद घोषित हुआ था पीईटी परिणाम

बात करें पिछले वर्ष की परीक्षा की तो यूपीएसएसएससी ने पीईटी के नतीजों की घोषणा में 3 माह से अधिक समय लिया था। वर्ष 2022 की परीक्षा 15/16 अक्टूबर को आयोजित की गई थी, जिसके फाइनल आंसर-की 10 जनवरी को और नतीजे 25 जनवरी 2023 को घोषित किए गए थे। हालांकि, इस बार आयोग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि परिणाम की घोषणा 2 माह में ही यानी दिसंबर के आखिर में या अधिकतम जनवरी के पहले सप्ताह में ही घोषित कर दिया जाए।