Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPSSSC PET Result OUT: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रिजल्ट हुआ जारी, upsssc.gov.in पर चेक नतीजे

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET 2023) का आयोजन 28 एवं 29 अक्टूबर को किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 29 Jan 2024 09:40 PM (IST)
Hero Image
UPSSSC PET Result 2023: यूपी पीईटी रिजल्ट घोषित। यहां से करें चेक

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी कि UPSSSC PET एग्जाम का आयोजन 28 एवं 29 अक्टूबर 2023 को किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवारों को अपने नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। 

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP PET Result: 20 लाख अभ्यर्थी इस तरीके से चेक करें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET 2023) में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। ये सभी उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम चेक कर सकेंगे।

यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर परिणाम जारी होते ही उसका लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। अब आपको नए पेज पर मांगी गयी डिटेल (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद आपका रिजल्ट/ सर्टिफिकेट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

UP PET Result 2023 Direct Link

UPSSSC PET Result 2023: 24 जनवरी तक मान्य है पुराना सर्टिफिकेट

यूपी पीईटी का पुराना सर्टिफिकेट 24 जनवरी 2024 तक मान्य है, ऐसे में आने वाले नयी भर्तियों के लिए नए सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी, क्योंकि सर्टिफिकेट की अवधि केवल एक वर्ष के लिए मान्य होता है। ऐसे में जल्द ही नए सर्टिफिकेट के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट के 6 हजार पदों पर पुनः शुरू होंगे आवेदन, 19 जनवरी से कर सकेंगे अप्लाई