Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UTET Answer Key 2023 OUT: उत्तराखंड टीईटी आंसर की ubse.uk.gov.in पर जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

UTET Answer Key 2023 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से उत्तराखंड टीईटी 2023 एग्जाम के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की सभी सेटों के लिए एक साथ जारी की गयी है। अभ्यर्थी आंसर की द्वारा प्रश्न-उत्तरों को मिलान कर सकते हैं और अगर वे उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे 19 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 05 Oct 2023 04:28 PM (IST)
Hero Image
UTET Answer Key 2023 हुए जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UTET Answer Key 2023 OUT: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की ओर से उत्तराखंड टीईटी का आयोजन 29 सितंबर 2023 को किया गया था जिसके बाद अब बोर्ड की ओर से उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET I-II) के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी की गयी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सभी सेटों की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पीडीएफ फोर्मेट में उपलब्ध है। उत्तर कुंजी के द्वारा अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करने के साथ ही अपने रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।

UTET Uttarakhand TET Answer Key 2023: उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु

  • उत्तराखंड टीईटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आंसर की लिंक एक्टिव है। आपको जिस भी सेट की आंसर की डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करना है।
  • अब उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
  • इसके बाद आप आंसर की द्वारा अपना प्रश्न उत्तरों को मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।

ई-मेल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

आंसर की द्वारा प्रश्न उत्तरों के मिलान के बाद अगर उम्मीदवारों को किसी भी उत्तर से असंतुष्टि है तो वे उस पर ई-मेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको निर्धारित प्रारूप/ प्रपत्र में secyutet@gmail.com पर पुष्ट प्रमाणों सहित कार्यालय को प्राप्त करा सकते हैं। एक से अधिक उत्तरों पर आपत्ति होने पर उम्मीदवारों को अलग से आपत्ति दर्ज करवानी होगी। उम्मीदवारों को आपत्ति तय तिथियों में ही दर्ज करना होगा, निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार से इस पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UKSSSC AAO Exam 2023: उत्तराखण्ड सहायक कृषि अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, ये रहा अप्लाई लिंक