Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WB Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम इस समय हो सकते हैं घोषित, जानें संभावित तिथि

WB Madhyamik Result 2022 पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणामों को लेकर बड़ी अपडेट। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तारीख का ऐलान कर सकता है और विज्ञप्ति आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जारी की जाएगी।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Sat, 28 May 2022 09:27 AM (IST)
Hero Image
WBBSE माध्यमिक रिजल्ट 2022 के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। WB Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 11.18 लाख छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (डब्ल्यूबीबीएसई) द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान माध्यमिक यानि कक्षा 10 में पजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मीडिया खबरों की मुताबिक पश्चिम बंगाल कक्षा 10 परिणामों की घोषणा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं और जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 डेट को लेकर विज्ञप्ति आधिकारिक वेबसाइट, wbbse.wb.gov.in पर जारी की जाएगी।

WB Madhyamik Result 2022: जल्द हो सकता है तारीख का ऐलान

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, WBBSE माध्यमिक रिजल्ट 2022 के लिए मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया समाप्त होने वाली है और कक्षा 10 के परिणाम की अंतिम तिथि जल्द ही जारी होने की उम्मीद की जा सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, WBBSE मध्यमा परिणाम 2022 की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जा सकती है।

WB Madhyamik Result 2022: कहां और कैसे देखें पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम

छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि वे पश्चिम बंगाल कक्षा 10 परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद लिंक को रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in पर किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके परीक्षार्थी सम्बन्धित पेज पर पहुंच सकेंगे, जहां अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर एवं सबमिट करके छात्र अपना परिणाम और विभिन्न विषयों के मार्क्स स्क्रीन पर देख सकेंगे। परिणाम का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

बता दें कि वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने माध्यमिक (कक्षा 10) की परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से 16 मार्च 2022 तक किया था। कोविड-19 महामारी के कारण कक्षा 10 की परीक्षा दो साल के अंतराल के बाद आयोजित की गई थी। पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए लगभग 11.18 लाख छात्र उपस्थित हुए।