Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WB Madhyamik Result 2022: अर्नब पहले और रौनक बनें पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के सेकेंड टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट

WB Madhyamik Result 2022इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 11 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Fri, 03 Jun 2022 11:31 AM (IST)
Hero Image
WB Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम तिथि और समय महत्वपूर्ण अपडेट है।

 नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। WB Madhyamik Result 2022: वेस्ट बंगाल बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Board of Secondary Education) आज यानी कि 3 जून, 2022 को परिणाम आधिकारिक वेबसाइ्टस wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।  इस परीक्षा में अर्नब और रौनक ने टॉप किया है। इन दोनों ने टॉपर्स अर्नब ने पहला  रौनक मंडल ने दूसरा स्थान पाकर प्रदेश में टॉप  किया हैं।  इस साल, कुल 86.60 प्रतिशत छात्रों ने माध्यमिक, कक्षा 10 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। बोर्ड द्वारा जारी अकड़ों के अनुसार इस साल की माध्यमिक परीक्षाओं में लड़कियां लड़कों  से आगे रहे, जहां लड़कों का पास प्रतिशत 88.59 फीसदी रहा तो वहींं 85 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।

WBBSE Madhyamik Toppers 2022: ये हैं टॉपर

1अर्नब घोरई 693

2 रौनक मंडल 692

2 कौशिकी सरकार 692

3 अनन्या दास गुप्ता 691

3 देबशिका प्रधान 691

4 पठानभवन सुताश्री त्रिपाठी 690

4 अभिषेक दत्ता 690

4 साधक कुमार डे 690

4 अभिक दास 690

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबह 9 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अब परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपना स्कोर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नतीजे 9 बजे घोषित होंगे लेकिन ऑनलाइन चेक करने के लिए यह आधिकरि पोर्टल पर सुबह 10 बजे से उपलब्ध होंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स जागरण जोश डॉट कॉम पर भी चेक कर सकेंगे। 

जागरण जोश डॉट कॉम पर पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

WB Madhyamik result 2022: पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं। इसके बाद, रिजल्ट का लिंक होमपेज पर उपलब्ध होगा। इस पर क्लिक करें। अब रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद, सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक करें। अब भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम पेज का एक प्रिंटआउट लें।

.

इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 11 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। साल 2021 में, कोविड-19 महामारी की घातक दूसरी लहर को देखते हुए WBBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। बोर्ड ने इसके बाद अन्य बोर्ड की तरह ही आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया और सभी को पदोन्नत किया था। साल 2021 में 10वीं का पास प्रतिशत 100% था। हालांकि, साल 2020 में, परीक्षाएं लॉकडाउन से पहले आयोजित की गई थीं। वहीं इस साल 86.34% का पास प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो साल 201 9 से कुछ बेहतर था।