Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WBBSE 10th Result 2023 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षा परिणाम 18 मई तक, नतीजों की तैयारियां पूरी

WBBSE 10th Result 2023 Date पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBBSE) शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 10 के पंजीकृत और इस बार की माध्यमिक परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल की घोषणा की तारीख को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Wed, 10 May 2023 08:38 AM (IST)
Hero Image
WBBSE 10th Result 2023 Date: माध्यमिक रिजल्ट 2023 की घोषणा 10 दिनों के भीतर कर दी जाएगी।

WBBSE West Bengal Madhyamik (10th) Result 2023 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षाओं में सम्मिलित करीब 10 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBBSE) शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 10 के पंजीकृत और इस बार की माध्यमिक परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल की घोषणा की तारीख को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। पश्चिम बंगाल बोर्ड के सूत्रों से मंगलवार, 9 मई 2023 को प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक माध्यमिक रिजल्ट 2023 की घोषणा 10 दिनों के भीतर कर दी जाएगी। ऐसे में पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2023 का परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने जा रहा है।

WBBSE 10th Result 2023 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षाफल की तैयारियां पूरी

पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2023 को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक परिणाम घोषित करने से पहले पांच प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ती हैं जिसमें उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन, नंबर देना, उनका मिलान, दूसरी बार जांच और फिर उसे आनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया शामिल हैं। ये सभी चरण लगभग पूरे हो चुके हैं।

WBBSE 10th Result 2023 Date: कहां और कैसे करें पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट चेक

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट 2023 डेट, टाइम को लेकर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर देगा। इसके साथ ही, बोर्ड द्वारा WBBSE 10th रिजल्ट 2023 को चेक करने के विकल्पों की भी जानकारी आधिकारिक तौर पर दी जाएगी। निर्धारित तिथि पर औपचारिक एलान के बाद पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2023 को रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। एक्टिव होने के बाद परीक्षार्थियों को अपने परिणाम से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।