Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WBBSE West Bengal Madhyamik Result 2022: 86.60 फीसदी छात्र पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास, 10 लाख स्टूडेंट्स चेक करें रिजल्ट

WBBSE West Bengal Madhyamik Result 2022 पश्चिम बंगाल माध्यमिक या कक्षा 10 की परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं इस परीक्षा में करीब 11 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं अब इनका रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Fri, 03 Jun 2022 10:08 AM (IST)
Hero Image
WBBSE West Bengal Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। WBBSE West Bengal Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल मैट्रिक रिजल्ट (WB Madhyamik or Class 10 board exam results 2022)  घोषित कर दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Board of Secondary Education) ऑफिशियल वेबसाइट्स के साथ-साथ wbbse.wb.gov.in wbresults.nic.in पर नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में 86.60% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसके अलावा जागरण जोश डॉट कॉम पर भी रिजल्ट जारी किया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए हम पांच आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप आसानी अपना West Bengal Board 10th Result 2022 देख सकेंगे। आइए जानते हैं वो 5 आसान स्टेप्स।

इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक कक्षा 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.60 प्रतिशत है। WB कक्षा 10 वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत 11 लाख से अधिक छात्रों में से 10,98,775 छात्रों ने माध्यमिक परीक्षा दी थी। वहीं कुल 9,49,927 ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की है।

जागरण जोश डॉट कॉम पर नतीजे देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

West Bengal Madhyamik Result 2022: वेस्ट बंगाल माध्यमिक रिजल्ट चेक करने के लिए ये हैं पांच आसान स्टेप्स

स्टेप 1 -वेस्ट बंगाल माध्यमिक रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- अब माध्यमिक, 10वीं परीक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3 -लॉग-इन क्रेडेंशियल्स एंटर करें जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि।

स्टेप 4 -अब माध्यमिक, 10वीं का परीक्षा परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप 5 -अब रिजल्ट डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।

WBBSE West Bengal Madhyamik Result 2022: SMS से ऐसे देखें अपना स्कोर

स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सभी West Bengal Madhyamik परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर WB10<स्पेस>रोल नंबर 5676750 पर एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद परिणाम उम्मीदवार को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

पश्चिम बंगाल माध्यमिक या कक्षा 10 की परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सभी COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 11 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं अब इनका रिजल्ट जारी किया गया है।