Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

West Bengal 10th Result 2023 Date: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 19 मई को, इस समय देख पाएंगे मार्क्स

West Bengal 10th Result 2023 Date पश्चिम बंगाल राज्य सरकार में उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री ब्रत्य बासु ने बताया कि पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2023 की घोषणा 19 मई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी बुधवार 10 मई 2023 को एक ट्वीट करके दी।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Thu, 11 May 2023 01:40 PM (IST)
Hero Image
West Bengal 10th Result 2023 Date: माध्यमिक रिजल्ट 2023 की घोषणा 10 दिनों के भीतर कर दी जाएगी।

West Bengal 10th Result 2023 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड से कक्षा 10 की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए अपडेट। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBBSE) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए इस साल आयोजित माध्यमिक परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के नतीजों की घोषणा की तिथि का एलान कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल राज्य सरकार में उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री ब्रत्य बासु ने बताया कि पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2023 की घोषणा 19 मई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी बुधवार, 10 मई 2023 को एक ट्वीट करके दी। इस प्रकार पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2023 की तारीख का छात्र-छात्राओं का इंतजार समाप्त हो गया है।

West Bengal 10th Result 2023 Date: परिणाम 19 मई की सुबह 10 बजे होगा घोषित, इस समय देख पाएंगे मार्क्स

शिक्षा मंत्री ब्रत्य बासु ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षाफल की तिथि के साथ-साथ घोषणा के समय की भी जानकारी दी। इस अपडेट के अनुसार WBBSE के 10वीं नतीजों की घोषणा सुबह 10 बजे कर दी जाएगी। हालांकि, स्टूडेंट्स के परिणाम देखने के लिए लिंक को दोपहर 12 बजे एक्टिव किया जाएगा।

West Bengal 10th Result 2023 Date: कहां और कैसे करें चेक अपना परिणाम

पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट 2023 की 19 मई की सुबह 10 बजे घोषणा के बाद स्टूडेंट्स के परिणाम देखने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2023 लिंक दोपहर 12 बजे एक्टिव होगा। परीक्षार्थी इस लिंक पर क्लिक करके और फिर नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करके अपना परिणाम और प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे।

बता दें कि इस साल, कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए 6,98,628 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। WB कक्षा 10 माध्यमिक परीक्षा 23 फरवरी से 4 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। राज्य भर में कुल 2,867 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।