Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

West Bengal 12th Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

West Bengal 12th Result 2022 वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा आज 10 जून 2022 हायर सेकेंड्री एग्जामिनेशन 2022 के रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे की गयी। इसके बाद परिणाम देकने के लिए लिंक रिजल्ट पोर्टल wbresults.nic.in पर जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर एक्टिव कर दिए गए।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Fri, 10 Jun 2022 01:00 PM (IST)
Hero Image
पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 के बाद मार्कशीट का वितरण कैंप के माध्यम से 20 जून से किया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। West Bengal 12th Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे करीब 8 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आज, 10 जून 2022 की तारीख महत्वपूर्ण है। वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (डब्ल्यूबीसीएचएचई) के वर्ष 2021-22 के दौरान हायर सेकेंड्री (कक्षा 12) के लिए आयोजित परीक्षाओं के परीक्षाफल आज सुबह 11 बजे घोषित कर दिए गए। हालांकि, परिणाम देखने के लिए लिंक दोपहर 12 बजे एक्टिव कर दिए गए। बोर्ड द्वारा बुधवार 8 जून 2022 को साझा की गई विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम बंगाल हायर सेकेंड्री परिणाम 2022 की निर्धारित समय पर औपचारिक घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए लिंक आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in पर एक्टिव किया जाना था। इसके अतिरिक्त, परीक्षार्थी अपने नतीजे जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकते हैं।

पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक – आधिकारिक वेबसाइट के लिए

पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक – जागरणजोश के लिए

West Bengal 12th Result 2022: इन स्टेप में देखें परिणाम

ऐसे में परीक्षार्थियों अपना परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर देखने के लिए नतीजों की घोषणा के बाद दोपहर 12 बजे वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर छात्रों को अपना रोल नंबर और अपनी जन्म-तिथि भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और विभिन्न विषयों के विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

West Bengal 12th Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घोषणा

बता दें कि वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा 3 जून 2022 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा काउंसिल के कोलकाता साल्ट लेक में विद्यासागर भवन में स्थित कार्यालय में आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गयी।

West Bengal 12th Result 2022: मार्कशीट वितरण के लिए कैंप का आयोजन 20 जून से

दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा और डिजिटल मोड में परिणाम जारी किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं की मार्कशीट-सह-प्रमाण-पत्र का वितरण कैंप के माध्यम से किया जाएगा। इसका आयोजन 20 जून 2022 से किया जाना प्रस्तावित है।