Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WBCS Prelims Exam Admit Card हुए रिलीज, 16 दिसंबर को होगी पश्चिम बंगाल सिविल सेवा Exe प्रीलिम्स परीक्षा

पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस Ex.प्रारंभिक परीक्षा 2023 (WBCS Prelims Exam 2023) का आयोजन 16 दिसंबर 2023 को होना है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य एग्जाम में शामिल होना होगा। मेंस एग्जाम या फिर इस परीक्षा से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी यहां से जाकर इसे आसानी से चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 01 Dec 2023 05:03 PM (IST)
Hero Image
WBCS Prelims Exam Admit Card हुए रिलीज, 16 दिसंबर को होगी पश्चिम बंगाल सिविल सेवा Exe प्रीलिम्स परीक्षा (image-freepik)

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने वेस्ट बंगाल सिविल सर्विस (Exe.) प्रीलिम्स (West Bengal Civil Service (Exe.) Preliminary Exam Admit Card 2023 ) परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। WBPSC ने यह हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जारी किया है। एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। इसके बाद कैंडिडेट्स को लॉगइन क्रेंडिशयल्स एंटर करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।

बता दें कि पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस Ex.प्रारंभिक परीक्षा, 2023 का आयोजन 16 दिसंबर, 2023 को होना है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य एग्जाम में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

WBCS Prelims Exam Admit Card: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा Exe प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर “वेस्ट बंगाल सिविल सर्विस (EXE.) ETC” के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अभ्यर्थियों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करना होगा। अब एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा Exe प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वे हॉल टिकट पर दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। इसके अनुसार ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचे, क्योंकि अगर कोई भी अभ्यर्थी नियमों की अनदेखी करता है तो फिर उसे एग्जाम सेंटर पर एंट्री मिलने में दिक्कत होगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: CBSE 2024 Date Sheet: इसी महीने या फिर जनवरी में आएगी सीबीएसई डेटशीट, स्टूडेंट्स यहां चेक करें ताजा अपडेट