Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Environment Day 2023: बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर फोकस है इस बार का विश्व पर्यावरण दिवस

World Environment Day 2023 संयुक्त राष्ट द्वारा हर साल की तरह इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के लिए थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन (Beat Plastic Pollution) घोषित किया गया है जो कि प्लास्टिक कचरे के निपटारे के समाधान खोजने पर जोर देता है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Mon, 05 Jun 2023 11:12 AM (IST)
Hero Image
World Environment Day 2023: हर व्यक्ति 50,000 प्लास्टिक कणों का हर साल सेवन कर लेता है।

World Environment Day 2023, June 5: आज विश्व पर्यावरण दिवस है। हर साल आज (5 जून) के दिन वर्ल्ड इन्वार्यमेंट डे मनाया जाता है, जो कि पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और इसके संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने में विशेष महत्व रखता है। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने फैसला वर्ष 1972 हुई महासभा के दौरान लिया था। इसके बाद इसे पहली बार वर्ष 1973 में मनाया गया था। संयुक्त राष्ट द्वारा हर साल विश्व पर्यावरण के लिए विशेष थीम की घोषणा की जाती है। इस साल के लिए थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन (Beat Plastic Pollution) घोषित किया गया है, जो कि प्लास्टिक कचरे के निपटारे के समाधान खोजने पर जोर देता है।

यह भी पढ़ें - Explainer: प्लास्टिक कैसे प्रदूषण पैदा कर रहा है? विश्व पर्यावरण दिवस 2023 का थीम है बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन

World Environment Day 2023: हर साल 400 मिलियन टन प्लास्टिक का होता है उत्पादन

संयुक्त राष्ट द्वारा साझा की गई विज्ञप्ति के मुताबिक हर साल 400 मिलिटन टन प्लास्टिक का उत्पादन विश्व भर में होता है। इनमें से आधे का इस्तेमाल सिर्फ एक ही बार हो पाता है, जबकि सिर्फ 10 फीसदी की ही रिसाइकिलिंग हो पाती है। दूसरी तरफ, अनुमानत: 19-23 मिलियन टन प्लास्टिक कचरे को हर साल तालाबों, नदियों और समुद्र में डाल दिया जाता है, जो कि 2,200 एफिल टॉवर के वजन के बराबर है। साथ ही, प्लास्टिक सूक्ष्म कण (5 मिमी व्यास तक) किसी न किसी रूप में हमारे भोजन, पानी और हवा में घुले होते हैं। संयुक्त राष्ट के मुताबिक हर व्यक्ति 50,000 प्लास्टिक कणों का हर साल किसी न किसी रूप में न चाहते हुए भी सेवन कर लेता है।

World Environment Day 2023 Quotes: विश्व पर्यावरण दिवस के लिए वक्तव्य

आज जबकि पूरा विश्व विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है, देश भर के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों के साथ-साथ स्कूलों एवं कॉलेजों में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजन में स्कूल, कॉलेज में भाषण, पोस्टर, ड्राइंग प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं, जिसकी तैयारी शिक्षक और छात्र-छात्राएं सभी करते हैं। स्टूडेंट्स अपने Speech या Drawing में कुछ लोकप्रिय वक्तव्यों (World Environment Day Quotes, Slogans) को शामिल करके इसे और भी इंप्रेसिव बना सकते हैं:-

  • Don’t Consume 50,000 Plastic Particles This Year! Take Pledge to Save Surroundings on this World Environment Day.
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2023: आइए मिलकर खोजें प्लास्टिक कचरे का समाधान।
  • World Environment Day will keep reminding us of the wrong we did to our environment and the right we need to do to correct it all.