Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Teachers' Day 2024: साल 1994 में पहली बार मनाया गया था विश्व शिक्षक दिवस, पढ़ें इस दिन से जुड़े अन्य तथ्य

देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को महान दार्शनिक विद्वान और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रुप में मनाया जाता है। इस दिन देश भर के स्कूल-कॉलेजों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रोगाम आयोजित किए जाते हैं। वहीं विश्व शिक्षक दिवस दुनिया भर में एक महीने बाद 05 अक्टूबर को मनाया जाता है।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Sat, 05 Oct 2024 10:24 AM (IST)
Hero Image
World Teachers' Day 2024: आज मनाया जा रहा है विश्व शिक्षक दिवस (Image-freepik)

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के तमाम देशों में आज, 05 अक्टूबर, 2024 को विश्व शिक्षक दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। टीचर्स की समस्याओं और उनके समाधानों पर चर्चा करने के उद्देश्य से इस दिन की शुरुआत साल 1994 में की गई थी। इसके बाद से हर वर्ष इंटरनेशनल टीचर्स डे इस दिन विश्व के विभिन्न देशों में मनाया जाता है।

(Image-freepik)

World Teachers' Day 2024: साल 1966 से चल रही थी कवायद

शिक्षकों के प्रति इस दिन को समर्पित करने के लिए साल 1966 से कवायद चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि इस वर्ष में UNESCO और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की एक बैठक हुई थी, जिसमें शिक्षकों की समस्यासओं और उनको होने वाली परेशानियों को इस मीटिंग में रखा गया था। इसके साथ ही यह डिमांड भी की गई थी कि इन समस्याओं को लेकर एक तय गाइडलाइन बनाई जाए, जिससे उनकी प्रॉब्लम का हल निकाला जा सके। हालांकि, उस वक्त ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद यह मुद्दा धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा और फिर अंत में 1994 में फाइनली इस दिन को मान्यता मिली और यह डे इंटरनेशल टीचर्स डे के रूप में तय किया गया।

World Teachers' Day 2024 Theme: इस साल की थीम

इस वर्ष वर्ल्ड टीचर्स डे की थीम है-शिक्षकों की आवाज को महत्व देना । साल 2023 में इस दिन की थीम थी, हम जो शिक्षा चाहिए उसके लिए शिक्षकों की आवश्यकता है। शिक्षकों की कमी को दूर करने की वैश्विक अनिवार्यता है।

Teachers' Day 2024: 5 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस

देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को महान दार्शनिक, विद्वान और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रुप में मनाया जाता है। इस दिन देश भर के स्कूल-कॉलेजों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रोगाम आयोजित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Teacher's Day 2023: वर्ल्ड टीचर्स डे से पहले भारत क्यों मनाता है शिक्षक दिवस, जानिए इसके पीछे की खास वजह