Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Teachers Day 2023: आज है वर्ल्ड टीचर्स डे, जानिए पहली बार कब मनाया गया था यह दिन और क्या है इस साल की थीम

World Teachers Day 2023 वर्षों से दुनिया भर में सेलिब्रेट होने वाला विश्व शिक्षक दिवस पहली बार साल 1994 में मनाया गया था। इस दिन ही इसे बतौर वर्ल्ड टीचर्स डे के रूप में मान्यता मिली थी। हालांकि इस संबंध में कवायद लंबे समय से चल रही थी। वहीं देश में बतौर टीचर्स आज से एक महीने पहले यानी कि 05 सितंबर 2023 को सेलिब्रेट किया जाता है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 05 Oct 2023 10:06 AM (IST)
Hero Image
World Teachers Day 2023: आज दुनिया भर में वर्ल्ड टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। (image-freepik)

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। World Teachers Day 2023: आज दुनिया भर में वर्ल्ड टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ‘शिक्षकों, प्रोफेसर और शोधकर्ताओं को सम्मान देने के लिए आज, 05 अक्टूबर, 2023 को दुनिया भर में विभिन्न प्रोगाम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टीचर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। बता दें कि देश में 5 सितंबर, 2023 को शिक्षक दिवस के आयोजन के ठीक एक महीने बाद यानी कि पांच अक्टूबर, 2023 को इंटरनेशनल या फिर विश्व शिक्षक दिवस का आयोजन पूरे वर्ल्ड में किया जाता है।

World Teachers Day 2023: पहली बार साल 1994 में मनाया गया था यह दिन

वर्षों से दुनिया भर में सेलिब्रेट होने वाला विश्व शिक्षक दिवस पहली बार साल 1994 में मनाया गया था। इस दिन ही इसे बतौर वर्ल्ड टीचर्स डे के रूप में मान्यता मिली थी। हालांकि, इस संबंध में कवायद लंबे समय से चल रही थी। ऐसा कहा जाता है कि साल 1966 में UNESCO और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की एक बैठक हुई थी, जिसमें टीचर्स के अधिकारों और उनसे जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर एक गाइडलाइन बनाने की सिफारिश की गई थी। इसके साथ ही इस दिन को शिक्षकों को समर्पित करने के लिए वर्ल्ड टीचर्स डे के रूप में सेलिब्रेट करने की भी बात हुई थी। हालांकि, ऐसा होने में लंबा समय लग गया। 1966 के बाद 1994 में यह संभव हो पाया। इसके बाद से ही यह दिन बतौर इंटरनेशनल टीचर्स डे पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है।

World Teachers Day 2023: ये है इस साल की थीम

विश्व शिक्षक दिवस की इस साल की थीम है, हम जो शिक्षा चाहिए उसके लिए शिक्षकों की आवश्यकता है। शिक्षकों की कमी को दूर करने की वैश्विक अनिवार्यता है।

यह भी पढ़ें:  Teacher's Day 2023: वर्ल्ड टीचर्स डे से पहले भारत क्यों मनाता है शिक्षक दिवस, जानिए इसके पीछे की खास वजह