Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गोड्डा टू राजेन्द्र नगर वाया भागलपुर दौड़ेगी साप्ताहिक ट्रेन, बांका से चलने वाली इंटरसिटी में बदलाव

Indian Railways News- 10 दिसंबर से चलने लगेगी गोड्डा-राजेन्द्र नगर साप्ताहिक ट्रेन। अधिसूचना जारी। राजेंद्र नगर से हर शुक्रवार और गोड्डा से प्रत्येक शनिवार सुबह में चलेगी ट्रेन। बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी के परिचालन दिन में भी हुआ बदलाव। पढ़ें लेटेस्ट अपडेट...

By Jagran NewsEdited By: Shivam BajpaiUpdated: Mon, 10 Oct 2022 08:48 PM (IST)
Hero Image
Indian Railways News- बांका और भागलपुर से चलने वाली ट्रेनों का अपडेट।

जागरण संवाददाता, भागलपुर : रेलवे बोर्ड से अधिसूचना जारी होते ही भागलपुर के रास्ते गोड्डा से राजेंद्रनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस के परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। इस ट्रेन का परिचालन 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। वहीं, बांका और राजेंद्रनगर के बीच चलने वाली बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी के परिचालन के दिन में भी बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन शनिवार की जगह शुक्रवार को बांका से नहीं चलेगी। बदले हुए दिन के अनुसार यह ट्रेन शनिवार को चलेगी। जबकि राजेंद्रनगर से बांका के लिए रविवार की जगह शनिवार को नहीं चलेगी।

बताया जा रहा है कि बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी के रैक को ही गोड्डा- राजेंद्रनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस में इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी के परिचालन समय-सारणी में बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व की समय-सारणी के अनुसार दोनों दिशाओं से चलेगी। इधर, रेलवे बोर्ड के जारी अधिसूचना के अनुसार गोड्डा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से हर शुक्रवार को रात 10:05 में चलेगी। रात 12:55 बजे यह ट्रेन किउल पहुंचेगी और पांच मिनट के बाद एक बजे बजे रवाना हो जाएगी। भागलपुर यह ट्रेन सुबह 3:15 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के मामलों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश को नहीं मानती भागलपुर पुलिस, जांच करते हैं पुरुष अधिकारी

इस ट्रेन का यहां 20 मिनट के लिए ठहराव दिया गया है। सुबह 3:35 बजे भागलपुर से आगे के लिए रवाना होगी। हसडीहा सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी और 5:55 बजे रवाना होगी। सुबह 7:00 बजे गोड्डा पहुंचेगी। वहीं, गोड्डा से यह ट्रेन हर शनिवार को सुबह 7:35 बजे खुलेगी और 8.27 बजे हंसडीहा पहुंचेगी। सुबह 10:41 बजे भागलपुर पहुंचेगी और 10:46 बजे रवाना होगी। किउल पहुंचने का समय दोपहर 1:35 बजे है और 1:40 बजे रवानगी का समय है। शाम 4:10 बजे यह ट्रेन राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का बख्तियारपुर, हाथीदह, अभयपुर, जमालपुर, बरियारपुर, सुल्तानगंज, धौनी, बाराहाट, मंदारहिल, हसडीहा और पोड़ैयाहाट में भी व्यवसायिक ठहराव दिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें