Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 964 सरकारी नौकरियों के लिए आज से करें आवेदन, ये रहा अप्लाई लिंक

AAI Recruitment 2023 एयरपोर्ट अथॉरिटी में दो अलग-अलग भर्ती अधिसूचनाओं से विज्ञापित कुल 964 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 22 दिसंबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार 21 जनवरी 2023 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Thu, 22 Dec 2022 09:58 AM (IST)
Hero Image
एएआइ भर्ती 2023 के अंतर्गत दोनो भर्तियों के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, aai.aero पर सबमिट करें।

एजुकेशन डेस्क। AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। भारत सरकारी की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में से एक और मिनी रत्न पीएसयू भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) ने दो अलग-अलग भर्ती अधिसूचनाएं जारी करते हुए कुल 960 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि वीरवार, 22 दिसंबर 2022 से शुरू हो रही है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार एएआइ की आधिकारिक वेबसाइट, aai.aero के भर्ती पेज पर दोनो भर्तियों के लिए अलग-अलग एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि 21 जनवरी 2023 तक अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। हालांकि, इन दोनो भर्तियों के लिए आइए बारी-बारी से जानते हैं पदों के विवरण और योग्यता मानदंड के बारे में।

AAI Recruitment 2023: विज्ञापन सं.07/2022 से 596 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती

एएआइ द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं.07/2022) के मुताबिक प्राधिकरण द्वारा विभिन्न ट्रेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 596 पदों पर भर्ती की जानी है। इन ट्रेड में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्किटेक्चर शामिल हैं। ट्रेड के अनुसार रिक्तियों की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक्स में सबसे अधिक 187 वेकेंसी है। एएआइ जूनियर एग्जीक्युटिव पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में स्नातक (बीई/बीटेक) डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, गेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 21 जनवरी 2023 को 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एएआइ भर्ती 2023 विज्ञापन (सं.07/2022) PDF डाउनलोड लिंक

एएआइ भर्ती 2023 आवेदन लिंक

यह भी पढ़ें - AAI Recruitment 2022: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में निकली 596 सरकारी नौकरियां, अधिसूचना जारी

AAI Recruitment 2023: विज्ञापन सं.08/2022 से 364 जूनियर एग्जीक्यूटव, मैनेजर और सीनियर असिस्टेंट की भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी दूसरे भर्ती विज्ञापन सं.08/2022 से जूनियर एग्जीक्यूटव, मैनेजर और सीनियर असिस्टेंट पदों की कुल 364 रिक्तियों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय/क्षेत्र में स्नातक और पीजी होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा मैनेजर के लिए 32 वर्ष, असिस्टेंट के लिए 30 वर्ष और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 27 वर्ष है। आयु की गणना 21 जनवरी 2023 से की जाएगी और इसमें केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधसूचना देखें।

एएआइ भर्ती 2023 विज्ञापन सं.08/2022 अधिसूचना PDF लिंक

एएआइ भर्ती 2023 आवेदन लिंक

यह भी पढ़ें - AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाली 364 पदों की एक और भर्ती, अब 960 रिक्तियों के लिए करें आवेदन

यह भी पढ़ें - Govt Jobs: केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में 12वीं पास के लिए 4500 सरकारी नौकरियां, आवेदन 4 जनवरी तक