Move to Jagran APP

ADA Recruitment 2023: एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी में इंटरव्यू के माध्यम से हो रही भर्ती, पढ़ें डिटेल

ADA Recruitment 2023 एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) की ओर से 100 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में चयनित होने लिए उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू रिपोर्टिंग के दौरान ही उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 4 7 11 एवं 14 सितंबर 2023 को किया जाएगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 22 Aug 2023 05:22 PM (IST)
Hero Image
ADA Recruitment 2023: एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी में 100 पदों पर निकली भर्ती।
ADA Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए वैमानिकी विकास एजेंसी में नौकरी करने का अवसर है। एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए युवाओं को केवल वॉक इन इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। अगर आप भी बिना एग्जाम के सरकारी नौकरी चाहते हैं तो निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर इस भर्ती में चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

ADA Vacancy 2023: इन डेट्स में होंगे वॉक इन इंटरव्यू

एडीए की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही वॉक इन इंटरव्यू की तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार साक्षात्कार का आयोजन पदों के अनुसार 4, 7 11 एवं 14 सितंबर 2023 को किये जाएंगे। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर तिथियों को बढ़ाया भी जा सकता है। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक विषय के अनुसार रिपोर्ट करना होगा। दिए गए टाइम में ही उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। कोई भी अभ्यर्थी 11 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस में भाग नहीं ले सकेगा।

ADA Bharti 2023: भर्ती विवरण

यह भर्ती कुल 100 पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पदों के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है।

  • मैकेनिकल/ प्रोडक्शन इंजीनियरिंग/ मैटेरियल साइंस इंजीनियरिंग: 23 पद
  • एयरोनॉटिकल/ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग: 2 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग: 2 पद
  • कंप्यूटर साइंस: 25 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार /दूरसंचार/ इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स और
  • इंस्ट्रूमेंटेशन: 48 पद
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट भर्ती के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।