Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AIIMS Recruitment 2023: एम्स मंगलागिरि में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती का एलान, पढ़ें डिटेल

AIIMS Mangalagiri Recruitment 2023 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मंगलागिरि की ओर से सीनियर रेजिडेंट के 49 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा जो 16 नवंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 05 Nov 2023 05:57 PM (IST)
Hero Image
AIIMS Recruitment 2023: एम्स मंगलागिरि भर्ती के लिए यहां से करें आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। AIIMS Mangalagiri Recruitment 2023: मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक बढ़िया मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) मंगलागिरि की ओर से सीनियर रेजिडेंट/ सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य है उनको बता दें इसमें शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिये एम्स की ओर से निर्धारित लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म भरने के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है।

AIIMS Recruitment 2023: क्या है योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में पदानुसार एमडी/ डीएनबी/ ईएनटी/ डीएम/ डीएनबी/ एमएस आदि किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

AIIMS Mangalagiri Recruitment 2023: कैसे कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से संबंधित लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के साथ ही उम्मीदवारों को शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये और एससी, एसटी वर्ग के लिए 1000 रुपये तय किया गया है। शुल्क NEFT के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

AIIMS Mangalagiri Recruitment 2023 Application Form Direct Link

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के लिए किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन निर्धारित पते पर 16 नवंबर 2023 को सुबह 8:30 बजे शुरू किये जाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

यह भी पढ़ें- SAIL Recruitment 2023: सेल बोकारो में अटेंडेंट कम टेक्नीशियन के पद रिक्त, जल्द करें आवेदन