Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar DLRS Recruitment 2022: बिहार में 10 हजार सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन 16 नवंबर तक, ये रहा अप्लाई लिंक

Bihar DLRS Recruitment 2022 बिहार में 10 हजार से अधिक एएसओ कानूनगो अमीन और क्लर्क के पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से चल रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट online.bih.nic.in पर 16 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Sun, 13 Nov 2022 07:40 AM (IST)
Hero Image
बिहार डीएलआरएस भर्ती 2022 के अंतर्गत उम्मीदवारों के लिए 10 हजार सरकारी नौकरियां।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar DLRS Recruitment 2022: बिहार सरकारी नौकरी को लेकर बड़ी खबर। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) के अंतर्गत बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और लिपिक के कुल 10,101 पदों पर भर्ती (अधिसूचना सं. 05/2022, 06/2022, 07/2022 और 08/2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इनमें से एएसओ के 355, कानूनगो के 758, अमीन के 8244 और क्लर्क के 744 पद हैं। इन पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, online.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2022 (रात 11.59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Bihar DLRS Recruitment 2022: संविदा के आधार पर भर्ती

बिहार सरकार के भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के अंतर्गत विज्ञापित 10 हजार के अधिक पदों के लिए भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है। इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया से चयनति उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) के लिए मानदेय 59,000 रुपये, कानूनगो के लिए 36,000, अमीन के लिए 31,000 और लिपिक के लिए 25,000 रुपये है।

Bihar DLRS Recruitment 2022: आवेदन से पहले जानें योग्यता

बिहार डीएलआरएस भर्ती 2022 अधिसूचना के मुताबिक, एएससओ के लिए सिविल इंजीनिरिंग में स्नातक व दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। कानूनगो व अमीन के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है, लेकिन कानूनगों के लिए दो वर्ष का अनुभव भी चाहिए। वहीं, क्लर्क पदों के लिए स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एएसओ के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष, कानूनगो व अमीन के लिए 18 से 37 वर्ष और क्लर्क के लिए 21 से 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।